'छिछोरे' फिल्म रिव्यू- दोस्ती के मजेदार किस्सों के बीच, एक दमदार मैसेज देती है फिल्म
Recommended Video
कलाकार- सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन, प्रतीक बब्बर, तुषार पांडे, नवीन पॉलिशेट्टी
निर्देशक- नितेश तिवारी
फिल्म दंगल की बेजोड़ सफलता के बाद नितेश तिवारी की अगली फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार था। 'छिछोरे' उन सभी उम्मीदों पर खरी उतरती है। कॉलेज और हॉस्टल की यादों को झंकझोरती हुई यह फिल्म एक दमदार संदेश दे जाती है। जो इसे सिर्फ युवाओं के लिए नहीं, बल्कि अभिभावकों के लिए जरूरी बना देती है। मुझे याद नहीं कि लंबे समय से इस तरह कोई फिल्म बॉलीवुड में बनी हो।
फिल्म की शुरुआत होती है अनिरुध (सुशांत सिंह राजपूत) और माया (श्रद्धा कपूर) से, जिनका बेटा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की वजह से मानसिक तनाव से गुजर रहा है। हर बच्चे की तरह उसे भी एक ही डर है, यदि वह स्पर्धा में सफल नहीं हुआ तो 'लूजर' कहलाएगा। लेकिन क्या जिंदगी एक स्पर्धा में जीतने से आगे कुछ नहीं? इसका जवाब फिल्म की कहानी में छिपा है और पूरी संवेदनशीलता के साथ बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











