Chhaava Movie Review: फिल्म में शानदार दिखे Vicky Kaushal, लेकिन पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर गए Akshaye Khanna

Chhaava

Rating:
3.0/5

Starcast: Vicky Kaushal, Rashmika Mandanna, Akshaye Khanna, Ashutosh Rana, Divya Dutta

Director: Laxman Utekar

Chhaava Movie Review: विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना हाजिर हैं अपनी एक नई फिल्म के साथ 'छावा'। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे शिवाजी महाराज ने मुगलों की नाक में दम कर दिया था और जब मुगल समझने लगे कि मराठों का शेर अब मर चुका है तभी आता है 'छावा'।

क्या है कहानी

फिल्म की कहानी शुरू होती है मुगलों के जश्न से जब औरंगजेब को खबर मिलती है कि मराठा साम्राज्य अब अनाथ हो गया है क्योंकि उनके सिर से शिवाजी महाराज का साया उठ चुका है। लेकिन उनका ये जश्न उस वक्त शोक में तब्दील हो गया जब शिवाजी महाराज के छावा यानी संभाजी महाराज की एंट्री होती है। जो मुगलों के लिए एक नया काल बन कर आ गया है।

संभाजी जिनकी जिंदगी तो कम थी लेकिन उन्होंने जितने भी युद्ध लड़े उसमें जीत ही हासिल की। लेकिन अंत में वो अपनों की ही चाल का शिकार हो गए। जब वो औरंगजेब को खत्म करने की कगार पर ही थे तभी उनके अपनों ने ही उन्हें धोखा दे दिया और उन्हें तड़पा-तड़पा कर मार डाला।

कैसी है एक्टिंग

'छावा' फिल्म में निखर कर निकले हैं विक्की कौशल। वो जब-जब स्क्रीन पर नजर आए, उन्होंने अपना 100 पर्सेंट देने की कोशिश की। संभाजी की पत्नी का रोल निभाने वाली रश्मिका को अब भी अपनी डायलॉग डिलीवरी पर काम करना बाकी है। हालांकि, एक्सप्रेशन में उनकी एक्टिंग में काफी सुधार तो दिखा है। आशुतोष राणा ने इस फिल्म में अपने रोल से जान डालने की कोशिश की है। औरंगजेब की बेटी का रोल निभाती दिख रही हैं डायना पेंटी लेकिन उनकी स्क्रीन प्रेजेंस सिर्फ नाम की है। अगर वो इस फिल्म में ना भी होतीं तो भी काम चल सकता था। लेकिन इस फिल्म के असली हीरो उभर कर आए हैं- अक्षय खन्ना, जिन्होंने औरंगजेब का किरदार निभाया है। अक्षय को ज्यादा डायलॉग तो नही मिले लेकिन उन्होंने अपनी मौजूदगी से ही फिल्म में जान डाल दी है।

कैसा है डायरेक्शन

इस फिल्म के डायरेक्टर हैं लक्ष्मण उतेकर, जिन्हें अब तक कुछ फेमस रॉमकॉम के लिए जाना जाता है। लेकिन पहली बार वो एक पीरियड ड्रामा फिल्म में हाथ आजमा रहे हैं। हालांकि वो इस फिल्म में वो कमाल नहीं दिखा पाए, जो उन्होंने मिमी, लुका छुपी, हिन्दी मीडियम, डियर जिंदगी में दिखाया है। इस फिल्म की जान इसके फाइट सीक्वेंस हो सकते थे लेकिन इन फाइट सीक्वेंस को भी ढंग से एग्जेक्यूट नहीं किया गया है। कुछ एक्शन सीक्वेंस काफी अच्छे हैं लेकिन कुछ और अच्छे हो सकते थे।

फाइनल रिव्यू

इस फिल्म में देखने लायक तो बहुत कुछ है लेकिन विक्की कौशल इस फिल्म की जान हैं। अगर आप विक्की को कुछ नया करते देखने की उम्मीद कर रहे हैं तो ये फिल्म आपके लिए है। वहीं, अगर आप जानना चाहते हैं कि अक्षय खन्ना कितने शानदार एक्टर हैं तो आपको ये फिल्म तो एक बार जरूर ही देखनी चाहिए। फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से इस फिल्म को मिलते हैं 3 स्टार।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X