चमन बहार फिल्म रिव्यू - कबीर सिंह पसंद आई थी तो ये फिल्म भी आपका दिल जीत लेगी
फिल्म - चमन बहार
डायरेक्टर - अपूर्व धर
स्टारकास्ट - जीतेंद्र कुमार, रीतिका बदियानी, भुवन अरोड़ा, आलम खान
प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स
एक गोरी चिट्टी सुंदर लड़की देखे और ये लड़का ये तेरी भाभी है बोल दे तो आप टिपिकल बॉलीवुड फिल्म में आ चुके हैं। कम से कम चमन बहार आपको इसी प्लॉट के इर्द गिर्द घूमने वाली फिल्मों के पास लेकर जाएगी।
मज़ेदार ये है कि पूरा देश कबीर सिंह देख चुका है और इस देश को अगर कबीर सिंह पसंद आती है तो फिर ये सस्ती कबीर सिंह भी उन्हें पसंद आएगी। चमन बहार पूरी तरह से कबीर सिंह है, बस लोकेशन देसी है, लड़का थोड़ा और देसी है।

इस फिल्म को बनाया है उस एक प्लॉट पर जो 90 के दशक में हर बॉलीवुड फिल्म का प्लॉट होता था। पहली नज़र का पहला प्यार। यहां बात हो रही है बिल्लू (जीतेंद्र कुमार) के पहली नज़र के प्यार रिंकू की।
चमन बहार आपको उस ज़माने में वापस लेकर जाता है जहां लड़की का पीछा करना, उसे देखते ही उस पर अपना ठप्पा लगा देना, लड़की चाहिए तो चाहिए वाला एटीट्यूड हीरो के लिए कूल माना जाता था। और यही सारे चीज़ें देख कर अब आप असहज महससू करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











