बुलबुल फिल्म रिव्यू - अनुष्का शर्मा की नेटफ्लिक्स फिल्म की स्टार हैं तृप्ति डिमरी, बेहतरीन हॉरर
फिल्म - बुलबुल
डायरेक्टर - अन्विता दत्त
स्टारकास्ट - तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, राहुल बोस, पाओली दाम, परमब्रत चट्टोपाध्याय
प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स
हॉरर फिल्म में सबसे ज़्यादा डरावना क्या होता होगा? चुड़ैल, प्रेतआत्मा। लेकिन किसी हॉरर फिल्म में सबसे बड़ा हॉरर अगर समाज हो तो हमारी मानिए वो हॉरर फिल्म एक अच्छा दर्शक मांगती है। बुलबुल वही फिल्म है।
अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म की ये नई पेशकश नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है और आप इसे मिस करें ऐसा इस फिल्म में कुछ भी नहीं है।

हां, ये ज़रूर है कि फिल्म अगर आप टिपिकल हॉरर समझ कर देखना चाहेंगे तो आपको निराशा ज़रूर हो सकती है। क्योंकि फिल्म में भूत प्रेत, आत्मा चुड़ैल है पर आपको डर लगेगा नहीं इसकी गारंटी हम आपको दे सकते हैं।
कहानी है 1881 के बंगाल की। उस बंगाल की जो ना चाहते हुए भी अपने काला जादू और ज़मींदारों के लिए मशहूर है। और फिल्म इन दो मशहूर सी चीज़ों के इर्द गिर्द अपनी कहानी बुनती है। फिल्म सस्पेंस नहीं है।
आपको पहले सीन से पता है कि असली चुड़ैल कौन है। पर फिल्म कहानी इस सस्पेंस की है नहीं। फिल्म कहानी है तो इस बात कि कैसे और क्यों? और इस बात का हिंट फिल्म कहीं नहीं देती है।


Click it and Unblock the Notifications












