ब्रदर्स फिल्म रिव्यू अक्षय कुमार-सिद्धार्थ मल्होत्रा की इमोशनल फाइट!
सोनिका मिश्रा। भाई-भाई के रिश्ते, इमोशन, टकराव पर आधारित कई फिल्में त्रिदेव, त्रिशूल, राम लखन, करन अर्जुन आदि पहले भी बन चुकी हैं। काफी समय बाद एक बार फिर से दो भाइयों के बीच के खूबसूरत रिश्ते पर आधारित फिल्म ब्रदर्स रिलीज हुई है जिसमें दो भाईयों अक्षय कुमार-सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच के प्यार, टकराव को दिखाया गया है।
अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म ब्रदर्स मार्शल आर्ट पर आधारित है। फिल्म की शुरुआत गैरी (जैकी श्रॉफ) से शुरु होती है जो कि जेल में हैं, अपी पत्नी के मर्डर के इल्जाम में। जैकी श्रॉफ का बेटा मोंटी (सिद्धार्थ मल्होत्रा) अपने पिता गेरी (जैकी श्रॉफ) को जेल से लेकर घर जाता हैं जहां गेरी अपनी पत्नी मारिया के मरने के बाद मोंटी के साथ रहता है।
दूसरी तरफ जैनी (जैकलीन फर्नांडीस) और डेविड (अक्षय कुमार) का अपना परिवार है जो अपनी बेटी और पत्नी के साथ रहता है। उनके परिवार के प्यार और उनके बीच के इमोशनल कनेक्शन को देख आप भी इमोशनल हो जाएंगे।
जेनी की बेटी को किडनी की बीमारी है। लेकिन अक्षय कुमार की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है। अपनी बेटी के इलाज के लिए अक्षय अपनी जॉब (फिजिक्स टीचर) के अलावा फाइटिंग भी करते हैं। स्थिति कुछ यूं बनती है कि मोंटी और डेविड दोनो एक दूसरे के अपोजिट राइट टू फाइट कॉंम्पीटीशन की रिंग में पहुंचते हैं। जहां दोनों भाइयों के सालों की दुश्मनी पिघलती है।


Click it and Unblock the Notifications


