Border 2 Review: सनी देओल की दहाड़ सुन कांप उठा थिएटर, सेकंड हाफ में आया असली तूफान!

Rating:
3.5/5

Border 2 Review: मल्टीस्टारर वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म का इंतजार सनी देओल के फैंस बेसब्री से कर रहे थे। इस फिल्म ने काफी समय से बज बना रखा था लेकिन अब जो ये फिल्म रिलीज हो गई है, आपको देखनी चाहिए या मिस करनी चाहिए... आइए इस रिव्यू में जानते हैं।

Border 2 Review

कहानी क्या है?

Border 2 की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। फिल्म की शुरुआत इसी बात से होती है कि भारत और पाकिस्तान बॉर्डर पर हालात बिगड़ने वाले हैं और जंग अब बहुत करीब है। कहानी भारत और ईस्ट पाकिस्तान की सीमा पर तैनात सैनिकों के इर्द-गिर्द घूमती है।

सनी देओल फिल्म में फतेह सिंह कालेर बने हैं। वरुण धवन मेजर होशियार दहिया, दिलजीत दोसांझ NJS सेखों और अहान शेट्टी MS रावत के रोल में नजर आते हैं। ये चारों अफसर देश की रक्षा के लिए हर हाल में तैयार हैं। फिल्म सिर्फ जंग नहीं दिखाती, बल्कि सैनिकों की फैमिली लाइफ, उनके रिश्ते और उनकी मजबूरियों को भी सामने लाती है।

फिल्म कैसी है?

फिल्म का पहला हाफ किरदारों को समझाने में निकल जाता है। इसमें सैनिकों की पर्सनल लाइफ, उनकी पत्नियां और घरवालों की फीलिंग्स दिखाई गई हैं। मोना सिंह सनी देओल की पत्नी सिमी के रोल में हैं, जो अपने बेटे के आर्मी में जाने से खुश नहीं होतीं। मेधा राणा धनो (होशियार की पत्नी) और अन्या सिंह रावत की पत्नी के रोल में अच्छी लगी हैं।

पहला हाफ इमोशनल है और दर्शकों को कैरेक्टर्स से जोड़ देता है। इंटरवल एक मजबूत मोड़ पर आता है, जिससे सेकंड हाफ देखने की उत्सुकता बनी रहती है। दूसरा हाफ ज्यादा रोमांचक है। यहां जंग, देशभक्ति और इमोशंस खुलकर सामने आते हैं। कुछ सीन थोड़े लंबे जरूर लगते हैं, लेकिन इमोशन और नॉस्टैल्जिया उन्हें संभाल लेते हैं।

एक्टिंग कैसी है?

सनी देओल अपने पुराने अंदाज में दमदार लगे हैं। उनके डायलॉग्स और जोश से थिएटर में सीटियां बजना तय है। वरुण धवन ने अच्छा काम किया है, लेकिन कई सीन में उनका हरियाणवी एक्सेंट सही ढंग से नहीं बैठ पाता। दिलजीत दोसांझ अपने रोल में नेचुरल और असरदार लगे हैं। अहान शेट्टी ने भी अपने किरदार को ईमानदारी से निभाया है। महिला कलाकारों ने इमोशनल सीन में अच्छा सपोर्ट दिया है।

फिल्म का म्यूजिक दिल को छू जाता है। 'तो चलूं' और 'संदेसे आते हैं' जैसे गाने पुराने Border की यादें ताजा कर देते हैं और माहौल को भावुक बना देते हैं।

फाइनल रिव्यू

Border 2 एक ऐसी फिल्म है जिसमें देशभक्ति, इमोशन और नॉस्टैल्जिया भरपूर है। परफॉर्मेंस मजबूत हैं, म्यूजिक अच्छा है और कहानी दिल से जुड़ती है। भले ही फिल्म कुछ जगह थोड़ी खिंची हुई लगे, लेकिन पुरानी यादों और देशप्रेम का असर दर्शकों पर जरूर पड़ेगा। अगर आपको देशभक्ति वाली फिल्में पसंद हैं, तो Border 2 आपको निराश नहीं करेगी। फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से इस फिल्म को मिलते हैं 3.5 स्टार।

Read more about: border 2 movie review
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X