कहीं वेलवेटी कहीं सिल्की है अनुराग कश्यप की बॉम्बे वेलवेट- फिल्म रिव्यू

रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के लिए तो ठीक था लेकिन करन के लिए मोहब्बत बुरी बीमारी कैसे, ये तो आपको बॉम्बे वेलवेट देखने पर ही पता चलेगा लेकिन आपको इतनी हिंट दे देते हैं कि रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के अलावा बॉम्बे वेलवेट में एक और कपल हैं जिनके बीच के कनेक्शन को थोड़ा ढीला छोड़ दिया गया है। उम्मीद है आप इशार समझ गये होंगे।

रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के इर्द गिर्द घूमती बॉम्बे वेलवेट में 60 के दशक का मुबई दिखाय गया है और फिल्म का सेट बेहद खूबसूरत है। जाहिर है कि जिस फिल्म पर करोड़ों खर्च किये गये हों तो फिल्म का खूबसूरत होना लाजिमी है। कलाकारों के कपड़े, मुंबई शहर की चकाचौध इन सभी पर निर्देशक ने खासा ध्यान दिया है। करन जौहर ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी को हैरान कर दिया हालांकि फिल्म के कुछ ऐसे पहलू हैं जिन्हें शायद थोड़ा और वक्त व स्पेस दिया जाता तो फिल्म और भी रोमांचक हो सकती थी।

जैसे कि फिल्म में करन जौहर जो कि एक ग्रे शेड निभा रहे थे उन्हें थोड़ा सा गे जैसा लुक व वैसा ही व्यवहार दिखाया गया। फिल्म के एक दो सीन व डायलॉग में आप करन के गे होने की बात को समझ सकेंगे लेकिन इसके अलावा निर्देशक ने इस प्वाइंट को आगे स्टैबलिश नहीं किया। करन का रणबीर यानी जॉनी से कहना तुमने रोजी में ऐसा क्या देख लिया जॉनी जो मुझमें नहीं था, करन का रणबीर को अपनी कहानी सुनाते हुए उसके हाथों को तल्लीनता से छूना।

बॉम्बे वेलवेट से जुड़ी कुछ और खास बातें जानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X