बेजोड़ क्रिसमस गिफ्ट है '3 इडियट्स'

By Staff

3 Idiots
निर्देशक - राजकुमार हिरानी
स्टार कास्ट - आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर, बोमन ईरानी
निर्माता - विधु विनोद चोपड़ा

समीक्षा - फिल्म के बारे में इतनी बात हो चुकी है कि फिल्म देखने के बाद बात करने की इच्छा नहीं होती। मन करता है इस फिल्म को दिल के छोटे से कोने में छिपे स्मृतियों के अलबम में संजो लिया जाये। लेकिन जिस फिल्म की तैयारियों और प्रचार पर इतनी बात हुई हो उसके प्रदर्शन के बारे में चर्चा किये बिना रहा भी कैसे जाये।

फिल्म देखने के बाद सभी मेरी इस बात से तो जरूर सहमत होंगे कि फिल्म का जितनी पब्लिसिटी हुई उसे देखने की चाहत लोगों के मन में उतनी ही बढ़ी। चाहत का दूसरा सीधा सा मतलब है कि इस फिल्म से दर्शकों की अपेक्षा भी बढ़ी। वैसे बॉलीवुड में किसी फिल्म के लिए दर्शकों की एक्सपेक्टेशन बढ़ना काफी खतरनाक माना जाता है।

मुंबई फिल्मद्योग इस बात का गवाह रह चुका है कि जिससे एक्सपेक्टेशन जितनी ज्यादा होती है, वह उतना नीचे जाता है। बहुत से फिल्मी दिग्गज दर्शकों के अपेक्षाओं की कसौटी में जब खरे साबित नहीं हुए तो उन्हे अपना बोरिया-बिस्तर बॉलीवुड से समेटना पड़ा। हालांकि इसके कुछ अपवाद भी हैं। जिनमे से एक हैं बॉलीवुड शहंशाह, अमिताभ बच्चन। जिनके लिए इस तरह के शब्द अब बेमानी हो चुके हैं।

'3 इडियट्स' की चर्चा में बिग बी का जिक्र इसलिए करना पड़ रहा है कि आमिर जिस राह पर चल रहे हैं, वह शायद बॉलीवुड को एक नया सम्राट देने वाली है। 3 इडियट्स में आमिर ने रैंचो के किरदार में अपने अभिनय के जो जलवे बिखेरे हैं, वह अमेजिंग है। हालांकि अगर फिल्म की सफलता का सफलता का सारा श्रेय आमिर के हिस्से दिया जाएगा तो यह उस फिल्म के सेट पर काम करने वाले हर व्यक्ति के साथ नाइंसाफी होगी। असल में इतनी बेहतर फिल्म वन मैन शो हो ही नहीं सकती। फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी, निर्माता विधु विनोद चोपड़ा और अभिनेता आमिर खान की 'तीन पत्ती' ने बॉलीवुड को साल के अंत में 3 इडियट्स जैसा तोहफा दिया है। इस तिगड्डे के साथ ही साथ फिल्म की पूरी यूनिट की भी पीठ ठोंकी जानी चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X