बॉबी जासूस देख शेरलॉक होम्स याद आ गयी- ट्विटर रिव्यू

हालांकि बॉबी जासूस की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत कुछ खास नहीं रही है लेकिन अभी भी वीकेंड में फिल्म के कलेक्शन में सुधार होने की उम्मीद है। विद्या बालन के फैंस फिल्म देखकर काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म को लेकर काफी अच्छे कमेंट्स शेयर किये हैं। फिल्म की इतनी अच्छी माउथ पब्लिसिटी मिलने से फिल्म के कलेक्शन में अच्छा पिकअप होने की उम्मीत की जा रही है। देखिये ट्विटर पर लोगों ने बॉबी जासूस के बारे में क्या लिखा है-
सुश्री परमानिक का कहना है "बॉबी जासूस एक बहुत ही बेहतरीन फिल्म है। ये फिल्म आपको बेहतरीन एक्सपीरियंस देगी। इसका पूरा श्रेय जाता है विद्या को, उनके बेहतरीन एक्टिंग के चलते बॉबी जासूस एक बेहतरीन फिल्म बन सकी।"
अनिकेत श्रीवास्तव का कहना है बॉबी जासूस का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखा। बहुत ही बेहतरीन फिल्म है। विद्या बालन ने बेहतरीन एक्टिंग की है। फिल्म को अच्छा बनाने का श्रेय इस फिल्म से जुड़े हर एक शख्स को जाता है।
वंदना नारायण का कहना है- बॉबी जासूस बहुत ही खूबसूरत फिल्म है। दिल को छू लेने वाली। फिल्म की कास्ट भी बेहतरीन है। विद्या बालन ने तो फिल्म में जान हीडाल दी है। कहना गलत ना होगा कि बॉबी जासूस फुल एंटरटेनमेंट फिल्म है।
समीर सैफी का कहना है कि दिया मिर्जा की बॉबी जासूस अब मेरी सबसे पसंदीदा फिल्म बन चुकी है। विद्या बालन फिल्म में बहुत ही खूबसूरत और बेहतरीन दिख रही हैं। और चूंकि ये विद्या की फिल्म है तो सुपरहिट तो होना ही है। लव यू ए लॉट।
सैयद मलिक ने बॉबी जासूस को शेरलॉक होम्स से ही कंपेयर कर दिया और लिखा दिया मिर्जा की फिल्म बॉबी जासूस देखते समय मुझे शेरलॉक होम्स की फिल्में याद आ गयीं। विद्या ने कमाल की एक्टिंग की है।


Click it and Unblock the Notifications











