..................... Bob Biswas film review starring Abhishek Bachchan | Zee 5 film Bob Biswas review | 'बॉब बिस्वास' फिल्म रिव्यू- 'कहानी' के किलर पर बनी पर ये कहानी है कमजोर, अभिषेक बच्चन करते हैं इंप्रेस - Hindi Filmibeat

'बॉब बिस्वास' फिल्म रिव्यू- 'कहानी' के किलर पर बनी पर ये कहानी है कमजोर, अभिषेक बच्चन का चूका निशाना

निर्देशक- दिया अन्नपुर्णा घोष
कलाकार- अभिषेक बच्चन, चित्रागंदा सिंह, परन बंदोपाध्याय, समारा तिजोरी
कहानी- सुजोय घोष
प्लेटफॉर्म- ज़ी 5

Rating:
2.0/5

फिल्म के एक दृश्य में काली दा (परन बंदोपाध्याय) भगवान कृष्ण के कालिया दमन की तस्वीर दिखाते हुए बॉब बिस्वास को एक कहानी सुनाते हुए बताते हैं- "कालिया दमन के बाद कृष्ण भगवान ने कालिया को पूछा- क्या विष के अलावा तुम्हारे अंदर कुछ नहीं है? गांव के गांव बर्बाद कर दिये, लाखों आदमी का जान ले ली, कहां से मिला इतना विष? तो कालिया ने मुड़कर देखा और हंसते हुए कहा- प्रभु विष के अलावा तो आपने कुछ दिया नहीं मुझे.."

ये कहानी बॉब बिस्वास के अंदर चल रही उथल पुथल से जुड़ती है। फिल्म की कहानी एक दिलचस्प मोड़ से शुरु होती है, लेकिन क्या निर्देशक इस दमदार किरदार के साथ न्याय कर पाते हैं? शायद नहीं। यह एक क्राइम- थ्रिलर है, लेकिन फिल्म में शुरु से अंत तक इक्के दुक्के दृश्यों में ही थ्रिल महसूस होती है।

bob-biswas-film-review-starring-abhishek-bachchan

साल 2012 में आई विद्या बालन अभिनीत फिल्म 'कहानी' के एक अहम किरदार का नाम था बॉब बिस्वास, जो एलआईसी एजेंट के भेष में एक कांट्रैक्ट किलर के तौर पर काम किया करता था। किरदार का अपना एक अलग अंदाज था, ऐसा कि उसे देखकर ही सिहरन हो जाए। वो काफी चर्चित रहा था, लिहाजा, सुजोय घोष इसी किरदार के पीछे की कहानी लेकर आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X