ब्‍लू: अंडरवाटर स्‍टंट देखने जाइए

बॉलीवुड की पहली अंडरवाटर फिल्‍माई गई सबसे मंहगी फिल्‍म ब्‍लू आज रीलिज हो गई। फिल्‍म के कलाकारों अक्षय कुमार, लारा दत्‍ता, जायद खान और संजय दत्‍त द्धारा किया गया अंडरवाटर स्‍टंट और आस्‍ट्रेलियाई गायिका काइली मिनॉग का गाया गाना 'चिगी विगी' फिल्‍म को पहले ही लोकप्रिय कर चुका है।

यही नहीं फिल्‍म से दो ऑस्‍कर विजेता ए आर रहमान और रेसुल पोकिटटी जुड़े हुए है, तो फिल्‍म की ओर खींचने के लिए इतना कुछ काफी है, लेकिन अगर फिल्‍म की पटकथा पर जाएंगे तो फिल्‍म थोड़ा निराश करती है।

फिल्‍म की कहानी समुद्र में डूबे एक खजाने के चारों ओर घूमती है जो 'द लेडी इन ब्‍लू' नाम के एक जहाज पर रखा गया था। फिल्‍म उस खजाने की तलाश में यात्रा करती है।

सागर (संजय दत्‍त) और आरव (अक्षय कुमार) अच्‍छे दोस्‍त है। आरव सन् 1949 में डूबे हुए खजाने को ढूढ़ने की कोशिश करता है लेकिन उसके हाथ कुछ भी नहीं लगता है। वह सागर को खजाना ढूंढने के लिए उकसाता रहता है क्‍योंकि सागर को समुद्र के रास्‍ते का अच्‍छा ज्ञान है।

दूसरी ओर सागर की खजाने में कोई रूचि नहीं है लेकिन जब उसका भाई सैम (जायद खान) बैंकाक से वापस आता है तो सारे समीकरण बदल जातें है दरअसल सैम एक बहुत बड़े डॉन गुलशन (राहुल देव) के भारी कर्ज में फंस जाता है। मोना (सागर) की प्रेमिका होती है।

सैम की तलाश में गुलशन बहमास पहुंच जाता है। वह सागर की प्रेमिका मोना का अपहरण कर उसे 24 घंटे का समय देता है कि पैसा वापस लौटाए नहीं तो मोना की मौत।

अब सागर के पास कोई और रास्‍ता नहीं बचता है वह समुद्र में डूबे हुए खजाने को ढूंढने निकल पड़ता है और फिर होती है हीरो और खलनायक में जंग। फिल्‍म के फाइट भी अंडरवाटर रखे गए है। तो कहा जा सकता है कि फिल्‍म में अंडरवाटर सीन देखने के लिए जरूर जा सकते है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X