कुछ खास नहीं है बिट्टू बॉस
निर्देशकः सुपवित्र बाबुल
निर्माताः कुमार मंगत और अभिषेक पाठक
संगीत निर्देशकः राघव साचर
कलाकारः पुलकित सम्राट, अमिता पाठक
रेटिंगः 2/5
नये चेहरों के साथ इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म बिट्टू बॉस कुछ खास नहीं है। वैसे पंजाबी कल्चर को लेकर बॉलीवुड में बहुत फिल्में बनाई जाती हैं। कुछ इसी रंग में रंगी है बिट्टू बॉस की कहानी। यह एक वीडियो शूटर पुलकित सम्राट की, जो पंजाबी शादियों में कैमरा लेकर जाता है। वहां ना सिर्फ शादी की शूटिंग करता है बल्कि हर इवेंट में वह शामिल होता है और अपने सुझाव देता है। लेकिन एक इवेंट के दौरान उसे एक लड़की अमिता से प्यार हो जाता है। जिसके चलते उसे असल जिंदगी के मायने समझ आते हैं। इस फिल्म में सलमान को खासतौर पर धन्यवाद किया गया है। देखें इस फिल्म का ट्रेलर
अगर फिल्म के बारे में बात की जाए तो इसकी स्टोरी और दमदार होनी थी क्योंकि इस फिल्म के चेहरे नये हैं। अगर फिल्म के हीरो पुलकित सम्राट की बात करें तो उनकी एक्टिंग साधारण एक्टिंग है। अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म में अमिता पाठक काम कर रही हैं। अमिता को भी अपनी एक्टिंग में सुधार लाने की जरूरत है।
इस फिल्म के निर्देशक सुपवित्र बाबुल ने कोशिश की है लेकिन पर्दे पर कुछ खास नहीं दिखा पाये हैं। कलाकारों से एक्टिंग कर वाने में वो नाकाम रहे। इस फिल्म में अगर कुछ है तो इस फिल्म के गाने हैं। जो काफी पसंद किये जा रहे हैं। फिल्म की कहानी इंटरवल के बाद थोड़ी अच्छी लगती है। लेकिन फिल्म को और भी कसावट की जरूरत थी।
अगर आप नये चेहरों वाली फिल्म देखना चाहते हैं तो बेशक आप फिल्म देखने जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











