Bhool Chuk Maaf Movie Review: एक्टर्स ने किया शानदार काम, लेकिन कहानी ने किया फिल्म का बेड़ा गर्ग!

Bhool Chuk Maaf

Rating:
2.5/5

Cast: Rajkummar Rao, Wamiqa Gabbi, Sanjay Mishra, Raghubir Yadav, Seema Pahwa, Zakir Hussain

Director: Karan Sharma

Bhool Chuk Maaf Movie Review: काफी देरी और विवादों के बाद आखिरकार राजकुमार राव और वामिका गब्बी की बहुप्रतीक्षित फिल्म भूल-चूक माफ आखिरकार रिलीज हो ही गई। लेकिन क्या आपको ये फिल्म देखनी चाहिए या सिर्फ ओटीटी में आने का इंतजार करना चाहिए... तो आइए इस रिव्यू में जाने।

क्या है कहानी

भूल चूक माफ एक कपल की कहानी है- रंजन तिवारी और तितली शुक्ला। जो आपस में बहुत प्यार करते हैं लेकिन तितली के पिता अपनी बेटी की शादी रंजन से नहीं करवाना चाहते हैं क्योंकि रंजन बेरोजगार है। दोनों घर से भागने का प्लान करते हैं लेकिन भाग नहीं पाते हैं। जिसके बाद तितली के पिता एक शर्त पर शादी के लिए हां बोलते हैं। अगर रंजन की दो महीने में सरकारी नौकरी लग जाती है तो वो तितली संग उसका ब्याह कर देंगे।

रंजन पहले भी कई बार सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई कर चुका है लेकिन उसका नंबर नहीं आया और अब वो जुगाड़ से सरकारी नौकरी पाने की कोशिश करता है। तितली से शादी करने के लिए वो घूस देकर सरकारी नौकरी पा भी लेता है और तितली और रंजन की शादी 30 तारीख की तय हो जाती है। लेकिन रंजन 29 तारीख में अटक जाता है और अगले दिन उसकी 30 ही नहीं आ पाती। अब रंजन घोड़ी कैसे चढ़ेगा? क्यों रंजन शादी नहीं कर पा रहा है? क्या उससे कोई भूल हो गई है? ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

कैसी है फिल्म

फिल्म में आपको राजकुमार राव और वामिका की जोड़ी पहली बार देखने को मिलेगी, लेकिन इस फिल्म में दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लगी है। फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी अच्छा है... लेकिन मुद्दे पर आने में थोड़ा समय लग जाता है। फिल्म के सैकेंड हाफ में कॉमेडी के साथ इमोशन भी जोड़ने की कोशिश की गई है। फिल्म के आखिर में एक मैसेज भी दिया गया है।

फिल्म की जान इसके एक्टर्स हैं और इसके डायलॉग्स हैं। फिल्म में सभी एक्टर्स ने बेहतरीन काम किया है, लेकिन इस फिल्म में एक ही चीज गड़बड़ है और वो है... इसकी कहानी। फिल्म की कहानी बहुत ज्यादा प्रेडिक्टेबल है, आपको ज्यादा दिमाग चलाने की जरूरत ही नहीं है। फिल्म में एक सरप्राइजिंग एलीमेंट छोड़कर कुछ भी सरप्राइजिंग नहीं है और यही इस फिल्म का सबसे बड़ा लूपहोल है।

कैसी है एक्टिंग

इस फिल्म को एक्टिंग के लिए पूरे में से पूरे नंबर मिलेंगे। इस फिल्म के लिए जिन-जिन एक्टर्स को रखा गया है, उन्होंने कमाल का काम किया है। वामिका ने बहुत अच्छे से बनारसी टोन पकड़ा है और वो अपने रोल में काफी स्ट्रॉन्ग दिखी है। राजकुमार हर बार की तरह काफी शानदार लगे हैं लेकिन उनका रोल कुछ हद तक स्त्री फिल्म जैसा लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि राजकुमार स्त्री से उठकर इस फिल्म में चले आए हैं। बाकि राजकुमार की मां सीमा पाहवा ने कमाल का काम किया है और राजकुमार के पिता का रोल निभा रहे रघुबीर यादव के वन लाइनर्स तो आपको हंसने पर मजबूर ही कर देंगे।

फाइनल रिव्यू

कुल मिलाकर इस फिल्म में कुछ नया नहीं दिखाया गया है, जिसकी आपको तलाश हो। लेकिन हां ये आप कह सकते हैं कि ये फिल्म एंटरटेनिंग बहुत है। इस फिल्म के डायलॉग आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से इस फिल्म को 2.5 रेटिंग।

More from Filmibeat

Read more about: rajkummar rao wamiqa gabbi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X