Bhool Bhulaiyaa 3 Review: Kartik Aaryan की फिल्म का क्लाइमैक्स है बेहतरीन, Vidya Balan ने सबको छोड़ा पीछे!

Bhool Bhulaiyaa 3 Review: कार्तिक आर्यन जब 2022 में भूल भुलैया 2 के साथ आए थे तो उन्होंने सिनेमाघरों में आग लगा दी थी और वो उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। अब एक बार फिर से कार्तिक आर्यन हाजिर भूल भुलैया 2 के सीक्वल के साथ भूल भुलैया 3। लेकिन क्या ये मूवी देखने लायक है? क्या इस फिल्म ने पहले जैसा चार्म दिखाया है? आइए जानते हैं इस रिव्यू में।
कैसी है एक्टिंग
जब आपके पास माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, विजय राज और कार्तिक आर्यन जैसे टैलेंटेड कलाकार हों, तो आप एक ब्लॉकबस्टर की उम्मीद कर सकते हैं, है न? विद्या बालन ने पहले ही सबसे पहली भूल भुलैया में हमें इंप्रेस किया है, माधुरी दीक्षित ने इस नई इस्टालमेंट में तड़का लगाया है। एक्टिंग की बात करें तो विद्या बालन ने अपना बेस्ट दिया है। उन्होंने हटके भूमिका निभाते हुए अपनी एक्टिंग के दम को दिखाया है, वो जब कैमरे पर आती हैं तो उन पर से नजर हटाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।
तृप्ति डिमरी के बारे में बहुत कुछ कहा और लिखा गया था कि वह फिल्म की 'डार्क हॉर्स' हैं। हालांकि, किरदार में ऐसा सीक्रेट जैसा बहुत कुछ नहीं था। तृप्ति अच्छी थीं, कार्तिक आर्यन भी अच्छे थे। दूसरे इंस्टॉलमेंट में उनके परफॉर्मेंस की तुलना में वह ज्यादा बेहतर थे। माधुरी दीक्षित हमेशा की तरह अट्रैक्टिव थीं और विद्या बालन के साथ उनका डांस फेस-ऑफ देखने लायक था। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि माधुरी ने सिर्फ एक कैमियो रोल निभाया है।
विजय राज, संजय मिश्रा, राजपाल यादव और अश्विनी कालसेकर ने भूल भुलैया 3 को बचाकर रखा। चाहे उनकी कॉमेडी हो या पंच, उन्होंने स्क्रिप्ट के साथ ना होने पर भी सीटी-मार एक्टिंग की है। खराब लिखे गए चुटकुलों के बावजूद, एक्टर इंप्रेस करने में कामयाब रहे।
कैसी है फिल्म
भूल भुलैया 3 में काफी उतार-चढ़ाव हैं। पहला पार्ट थोड़ा बोरिंग था, जोक्स अपना कमाल नहीं दिखा पा रहे थे। हालांकि, कहानी दूसरे पार्ट में आगे बढ़ी, जो आपके मन में ये सवाल पैदा कर देगा कि असली भूत कौन था, जिसने हवेली को अपने वश में कर लिया था। यह क्लाइमेक्स ट्विस्ट था जिसने फिल्म को बचाया। बेहतरीन मैसेज के लिए राइटिंग टीम की तारीफ करनी होगी। लेकिन अगर आपको जानना है कि असली भूत कौन है तो इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
फाइनल रिव्यू
अगर आप इस दिवाली मसाला एंटरटेनर का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो भूल भुलैया 3 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। हालांकि फिल्म में कुछ खामियां हैं, लेकिन अनीज बज्मी की फिल्म देखने लायक है। विद्या बालन, उर्फ ओजी मंजुलिका ने एक बार फिर लाइमलाइट चुरा ली। वह फिल्म की सच्ची स्टार हैं, जिससे साबित होता है कि क्रिटिक उनके एक्टिंग के कायल हैं। विद्या बालन के लिए फिल्म देखें क्योंकि वह जानती हैं कि अपने आकर्षण से दर्शकों को कैसे लुभाना है। माधुरी दीक्षित कुछ हिस्सों में अच्छी थीं, क्योंकि उनका किरदार पूरा नहीं था। भूल भुलैया की तीसरी इंस्टालमेंट एक ही समय में गुदगुदाने और डराने में कामयाब रही। इस फिल्म को फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से मिलते हैं 3 स्टार।


Click it and Unblock the Notifications











