#Review: बेईमान लव, फिर सनी लियोन के साथ लव...सेक्स और धोखा!
सनी लियोन की नई फिल्म आई है बेईमान लव और एक बार फिर उनके साथ लव, सेक्स और धोखा हो चुका है। जानिए कैसी है उनकी नई फिल्म।
फिल्म - बेईमान लव
स्टारकास्ट - सनी लियोन और उनकी पूरी बॉडी
डायरेक्टर - राजीव चौधरी
Warning
- कई चीज़ों का CLOSE UP विचलित कर सकता है।
- सनी लियोन वाकई सनी लियोन हैं!
- थियेटर में अगल बगल देखने से बचें।
- चूंकि वो सनी लियोन हैं वो कभी भी डांस करना शुरू कर सकती हैं।
अगर आपको लगता है कि क्या कूल हैं हम, मस्तीज़ादे और ग्रेट ग्रांड मस्ती इस साल की सबसे वाहियात फिल्म थी तो लीजिए, कंपिटीशन आ चुका है।

फिल्म सनी लियोन की है तो बात एक एक डीटेल में होनी चाहिए। बेईमान लव की कहानी (जो कि कहीं नहीं है) सनी लियोन की है जिनका नाम है सुनैना। अब सनी लियोन को डीटेल में दिखाना डायरेक्टर का काम है। एक एक सीन में अच्छे से सनी को फोकस करने के बाद ही सीन शुरू होता है।
बहरहाल, कहानी (फिर बता दें, जो कि है नहीं) एक बिज़नेसवूमन सुनैना और उसके प्रतिद्विंदी राज मल्होत्रा की है। अब हर राज नाम का लड़का शाहरूख खान नहीं हो सकता। तो सनी लियोन के लिए एक परफेक्ट और परमानेंट हीरो ढूंढ लिया गया है रजनीश दुग्गल। वही राज हैं।
अब सुनैना ने धोखेबाज़ी कर करके अपने लिए सीढ़ियां बनाई हैं और ये धोखेबाज़ी उसने हमेशा राज के साथ की है और दोनों के ओवरएक्सप्रेशन से ये साफ है कि इसके पीछे कुछ पुराने कर्म - कांड हैं।
[#MustRead: सनी लियोन ने खोल ही दिया बॉलीवुड का सबसे बड़ा सच!]
तो अब ये पुराने कर्म - कांड वाले प्रेमियों ने एक दूसरे को बरबाद करने की कसम खाई है लेकिन दोनों के बीच अभी भी शायद कुछ बाकी है....शायद सेक्स...वासना Ooops प्यार !
खैर ये पूरी लव, सेक्स और धोखा वाली कहानी तीन चीज़ों से बनी है - बहुत सारे नशेड़ी लोग....सीढ़ी से तौलिया में उतरती सनी लियोन और सनी लियोन को घूरते हुए लोग।
नियोन बिकीनी का ज़माना आजकल काफी चल गया है। कैटरीना ने भी पहनी थी। सनी लियोन ने भी पहनी है। बस फर्क इतना है कि सनी लियोन हॉट लगती हैं। और कैटरीना नहीं लग पाई थीं।
फिल्म में कहानी तो खैर छोड़िए नहीं है लेकिन फिल्म में सनी लियोन हैं, सनी लियोन हैं तो आईटम हैं, आईटम डांस हैं तो कम कपड़े हैं और कम कपड़े हैं तो और ढेर सारा सेक्स है।
फिल्म में बहुत सारा संस्कारी सेक्स भी है। साड़ी वाला। जहां सनी लियोन बिल्कुल सिंदूर, साड़ी में आएंगी और फिर थोड़ा शर्मो हया और रोमांटिक गाने वाला सेक्स करेंगी।
और हां फिल्म में डैनियल वेबर भी हैं। सनी लियोन के असली पति। फिल्म में उनका नाम डैनियल पीटरसन है! फिल्म तो खैर आप क्या ही देखेंगे।
लेकिन हमें पता है कि आप भी फिल्म डाउनलोड करने का इंतज़ार ज़रूर करेंगे। क्योंकि फिल्म में वो सब कुछ है जो सनी लियोन की फिल्म में होना चाहिए। ट्रेलर में भी सब कुछ था।
अब हमें पता है कि आप ट्रेलर ज़रूर देखेंगे इसलिए क्लिक करने से पहले आजू बाजू वालों का ख्याल रख लें, लैपटॉप/मोबाईल का वॉल्यूम धीमा कर दें, वरना आगे जो होगा वो हमारी ज़िम्मेदारी नहीं है।
कुल मिलाकर अगर फिल्म की बात की जाए तो ये एक डार्क लव स्टोरी है, जहां प्यार की बईमानियों को सामने लाने का ज़िम्मा लिया है सनी लियोन। फिल्म की कहानी एक आजाद ख्याल लेकिन मजबूत औरत के इर्द गिर्द घूमती है, जो रिलेशनशिप के फंदों में उलझी है।
सनी लियोन बहुत मेहनत कर रही हैं कि बॉलीवुड में उनकी छवि बदले। लेकिन पहले उन्हें ये एक ही तरह की फिल्में करना बंद करना पड़ेगा। और ये समझना होगा कि बॉलीवुड उन्हें केवल बेवकूफ बनाकर अपना धंधा चला रहा है।
जहां तक रही फिल्म की बात तो फिल्म हर सनी लियोन फिल्म की तरह है। लव, सेक्स और धोखा, इन्हीं तीन शब्दों पर इस तरह की हर फिल्म बनती है और बेईमान लव भी कोई अलग नहीं हैं।
फिल्म में कहानी के नाम पर तो कुछ नहीं है और सेक्स के नाम पर भी सेंसर ने ज़्यादा कुछ नहीं छोड़ा है। कुछ मिलेगा तो सनी लियोन पर फोकस कैमरा, उनके छोटे कपड़े, हाई हील और नियोन बिकीनी।


Click it and Unblock the Notifications

























