Banda Singh Chaudhary Review: अरशद पर भारी पड़ी मेहर विज की एक्टिंग, बंदा और लल्ली मिलकर बचाएंगे गांव

Banda Singh Chaudhary

Rating:
2.5/5

Cast: Arshad Warsi, Meher Vij

Director: Abhishek Saxena

Banda Singh Chaudhary Review: पंजाब को लेकर लोगों के मन में एक ही ख्याल आता है कि भई वहां के लोग एकदम मस्तमौला होते हैं। लेकिन इस फिल्म में आपको देखने को मिलेगा कि इस हंसते-खेलते राज्य का माहौल हमेशा से ऐसा नहीं था। लेकिन क्या आपको ये फिल्म देखनी चाहिए और इस फिल्म में अरशद वारसी ने कैसा काम किया है, आइए जानते हैं इस फिल्म के रिव्यू में...

क्या है कहानी

फिल्म की कहानी उस दौर की दिखाई गई है जब पंजाब में उग्रवाद पनपने लगा था। 1971 में जब पाकिस्तान से बांग्लादेश अलग हुआ था तो भारत ने ही पाकिस्तान को धूल चटाई थी और बांग्लादेश के एक आजाद देश बनाया था। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे ISI इस गम को भूल नहीं पाई है और पाकिस्तान में घुसकर सिख समुदाय के लोगों को भड़का रही है और हिंदुओं को पंजाब छोड़ने के लिए मजबूर कर रही है।

अरशद वारसी भी एक हिंदू हैं और उनकी शादी एक सरदारनी से होती है। जब उग्रवादी बंदा सिंह को गांव छोड़कर जाने को कहते हैं तो वो पहले तो विरोध करता है लेकिन फिर गांववाले ही उसे गांव छोड़ने के कह देते हैं। अब क्या वो गांव छोड़कर जाएगा या उग्रवादियों का सामना करेगा ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

कैसी है एक्टिंग

फिल्म में लीड रोल निभाया है अरशद वारसी ने और इस फिल्म में उन्होंने अपने कैरेक्टर में कई जगह ह्यूमर जोड़ा है, उन्होंने गंभीर रोल भी अच्छे से किया लेकिन ह्यूमरस पार्ट में तो उनका कोई जवाब नहीं। इस फिल्म में सरप्राइज पैकेट रहीं उनकी बीवी का रोल निभाने वालीं मेहर विज। इस फिल्म में बंदा की बीवी बनीं लल्ली को उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहते हुए दिखाया गया है। मेहर को भी फिल्म में अच्छा खासा स्क्रीन स्पेस मिला हुआ है। बाकी के एक्टर्स ने भी अच्छा काम किया लेकिन एक्टिंग थोड़ी और बेहतर हो सकती थी।

कैसा है डायरेक्शन

फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक सक्सेना ने किया है। अभिषेक के नाम अभी कोई बड़ी फिल्म नहीं है, लेकिन इस फिल्म के जरिए वो अपना एक नाम कर सकते थे लेकिन इस फिल्म में कई लूप होल्स हैं। फिल्म की कहानी बेहतरीन थी और फिल्म को और बेहतरीन तरीके से डायरेक्ट किया जा सकता था।

फाइनल रिव्यू

बंदा सिंह चौधरी फिल्म में अरशद और मेहर की फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी। अगर आप अरशद की कॉमिक टाइमिंग के फैन हैं तो आप ये फिल्म देख सकते हैं। वहीं अगर आप मेहर विज की एक्टिंग भी देखना चाहते हैं तो ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट रहेगी। साथ ही अगर आप पंजाब के उन बुरे दिनों की झलक देखना चाहते हैं, जब हिंदुओं पर अत्याचार हुए थे तो इसके लिए भी आप ये फिल्म देख सकते हैं। हालांकि, आप इस फिल्म को देखने के लिए OTT पर रिलीज होने तक का भी इंतजार कर सकते हैं। फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से इस फिल्म को मिलते हैं 2.5 स्टार।

More from Filmibeat

Read more about: arshad warsi meher vij
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X