REVIEW: बाजीराव मस्तानी, 4 स्टार, 2015 की सबसे खूबसूरत फिल्म
बाजीराव मस्तानी संजय लीला भंसाली का महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट है जो उन्होंने बेहद खूबसूरती से बनाया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा। और फिल्म भव्य है। संजय लीला भंसाली ने तीन ऐतिहासिक चरित्रों के इर्द गिर्द एक भव्य ड्रामा बनाने की कोशिश की है। पर क्या उनकी कोशिश सफल हुई है, जानिए बाजीराव मस्तानी की फिल्म समीक्षा में।
बाजीराव मस्तानी कहानी है पेशवा बाजीराव और उनके प्यार मस्तानी की। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक अतिथि भूमिका से ज़्यादा कुछ नहीं हैं लेकिन उन्होंने फिल्म में जान डाली है।

संजय लीला भंसाली ने पूरी कोशिश की है कि वो आपको बांध ले पर फिल्म जैसे जैसे आपको अंदर लेकर जाएगी वैसे वैसे आप इस सुंदरता के अलावा कुछ और खोजने लगेंगे पर वो कुछ और फिल्म में नहीं है।
बाजीराव मस्तानी की शुरूआत ग्रांड है और यह आपको एक भव्य ऐतिहासिक यात्रा पर ले जाने का वादा करती है। पर फिल्म भटक जाती है और ऐसा करने में असफल दिखेगी।
जानिए क्या है बाजीराव मस्तानी में कमियां और बेहतरीन बातें -


Click it and Unblock the Notifications











