बदमाश कंपनी : मुनाफा कम घाटा ज्यादा

निर्माता : आदित्य चोपड़ा
कहानी, स्क्रीनप्ले, संवाद, निर्देशन : परमीत सेठी
संगीत : प्रीतम
कलाकार : शाहिद कपूर, अनुष्का शर्मा, वीर दास, मियांग चैंग, अनुपम खेर, किरण जुनेजा, पवन मल्होत्रा, जमील खान
रेटिंग : 2.5/5
समीक्षा -कम समय में अधिक पैसा कमाना हो तो बेईमानी का सहारा लेना पड़ता है। तेज दिमाग का दुरुपयोग कर लोगों को बेवकूफ बनाना पड़ता है। इस तरह की बातों पर 'बदमाश कंपनी" के अलावा भी कई फिल्मों का निर्माण हुआ है क्योंकि मनोरंजन की इसमें भरपूर गुंजाइश रहती है। 'बदमाश कंपनी" की सबसे बड़ी प्रॉब्लम इसकी स्क्रिप्ट है। परमीत सेठी ने इसे अपनी सहूलियत के हिसाब से लिखा है। मनोरंजन की दृष्टि से भी देखा जाए तो फिल्म में बोरियत भरे क्षण ज्यादा हैं।
कहानी - 1990 के आसपास की है जब इम्पोर्टेड वस्तुओं का बड़ा क्रेज था क्योंकि ये आसानी से उपलब्ध नहीं थी। बॉम्बे के चार युवा करण (शाहिद कपूर), बुलबुल (अनुष्का शर्मा), चंदू (वीर दास) और जिंग (मियांग चैंग) मिलकर एक बिजनेस शुरू करते हैं। वे इम्पोर्टेड वस्तुएँ बैंकॉक से लाकर भारत में बेचते हैं।
प्रीतम द्वारा संगीतबद्ध 'चस्का-चस्का" और 'जिंगल-जिंगल" सुने जा सकते हैं। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक उम्दा है और 90 के दशक की याद दिलाता है।कुल मिलाकर इस 'बदमाश कंपनी" के प्रॉफिट एंड लॉस अकाउंट में लॉस ज्यादा है।
anushka sharma अनुष्का शर्मा परमीत सेठी फिल्म बदमाश कंपनी बॉलीवुड शाहिद कपूर badmash company bollywood film parmeet sethi shahid kapoor


Click it and Unblock the Notifications