बदला REVIEW: अमिताभ- तापसी की यह रोमांचक फिल्म आपको अंतिम सीन तक बांधे रखेगी

By Staff

Rating:
3.5/5

नैना सेठी (तापसी पन्नू) एक बिजनेसवुमैन है, जिस पर अपने प्रेमी अर्जुन (Tony Luke) के मर्डर का इल्जाम लगा है। अर्जुन के साथ नैना के विवाहेतर संबंध थे। परिवार को इस घटना की भनक ना लगे और बिजनेस पर कोई असर ना हो, इसी वजह से वह अपने लीगल अडवाइज़र मानव कौल के जरिए प्रतिष्ठित और जाने-माने वकील बादल गुप्ता (अमिताभ बच्चन) को हायर करती है। निर्देशक सुजॉय घोष ने अपनी क्राइम- थ्रिलर की शुरुआत किरदारों को स्थापित करने में बेकार नहीं की है।

केस की जांच पड़ताल के लिए बादल नैना के घर आते हैं। जहां वह नैना से तमाम सवाल जवाब करते हैं। पूछताछ के दौरान कहानी में रानी (अमृता सिंह) और बाकी कई किरदार आते हैं, जो केस को अलग ही दिशा में ले जाते हैं।

Badla Movie Review

सुजॉय घोष की यह फिल्म स्पैनिश थ्रिलर फिल्म 'The Invisible Guest' की आधिकारिक रीमेक है, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। अच्छी बात है कि निर्देशक ने महज एक छोटी सी ट्विस्ट के साथ फिल्म को भारतीय दर्शकों के अनुकूल बना दिया है।

फिल्म के ट्विस्ट और टर्न्स आपको सीट से बांधे रखेंगे। फिल्म में कई रोमांचक क्षण हैं। लेकिन सेकेंड हॉफ में दो- तीन सीन और कुछ ढ़ीले दिखेंगे, लेकिन वह फिल्म को बिगाड़ते नहीं है।

badla

अभिनय की बात करें तो अभिताभ बच्चन एक तेज तर्रार वकील के किरदार में दमदार दिखे हैं। उन्हें कई भारी भरकम डायलॉग्स भी दिये गए हैं, जो दर्शकों पर प्रभावी रहेगा। वहीं, सीनियर बच्चन जैसा अभिनेता के सामने तापसी पन्नू भी हर सीन के साथ आपको हैरान करती हैं। उनके किरदार में कई परते हैं, जो हर सीन के साथ आपके सामने आएगी।

कहना गलत नहीं होगा कि बदला तापसी के अब तक के सबसे प्रभावी किरदारों में से एक हैं। अमृता सिंह की बेहतरीन अदाकारी देखकर आप चाहेंगे कि वो और ज्यादा से ज्यादा फिल्मों में नजर आएं। मानव कौल अपने छोटे से किरदार में प्रभावशाली रहे हैं। मलयालम एक्टर Tony Luke ने शानदार बॉलीवुड डेब्यू किया है।

badla review

अविक मुखोपाध्याय की कसी हुई सिनेमेटोग्राफी फिल्म को और भी प्रभावी बनाती है। Clinton Cerejo का बैकग्राउंड स्कोर भी फिल्म के मूड को बनाने में पूरी मदद देता है।

भरपूर रोमांच और तगड़ी अदाकारी लिए सुजॉय घोष की फिल्म बदला आपको अहसास दिलाती है कि कभी कभी जो आपके बिल्कुल सामने होता है, आप उसे ही नहीं देख पाते हो। फिल्म को हमारी ओर से 3.5 स्टार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X