Bad Newz Review: विक्की की शानदार एनर्जी, एमी का शर्मीलापन और तृप्ति की बोल्डनेस, एंटरटेनर है ये फिल्म

Bad Newz

Rating:
3.0/5

Cast: Vicky Kaushal, Tripti Dimri, Ammy Virk

Director: Anand Tiwari

Bad Newz Review: घर में जब बच्चा होता है तो परिवार वालों के लिए होती है गुड न्यूज लेकिन जब वही बच्चा कॉम्पलीकेशन और कन्फ्यूजन के साथ आए तो उसी गुड न्यूज को लग जाती है नजर। लेकिन इस फिल्म की कहानी बताती है कि अगर आपके पास न्यूज बैड हो तो उसे कैसे गुड बनाया जाए और अपनी जिंदगी में शांति लाई जाए।

क्या है कहानी

कहानी की शुरुआत होती है तृप्ति यानि सलोनी से जो कि एक शेफ है और मिराकी स्टार बनना चाहती है, उसकी जिंदगी में एंट्री होती विक्की कौशल यानी अखिल की और दोनों झट मंगनी-पट ब्याह कर लेते हैं। अखिल अपनी ख्वाहिशो में सलोनी के सपनों को तोड़ देता है और दोनों का तलाक हो जाता है। सलोनी अपने सपने को साकार करने निकल पड़ती है लेकिन वहां उसकी मुलाकात होटल के मालिक एमी विर्क यानी गुरबीर से होती है और दोनों में थोड़ा सा कनेक्शन महसूस होने लगता है।

सलोनी एक ही दिन में अखिल और गुरबीर दोनों के करीब जाती है और वो भी नशे में। कुछ हफ्तों बाद उसे पता चलता है कि वो प्रेग्नेंट है और उसके पेट में दो बच्चे हैं और उन दोनों के पिता अलग-अलग हैं। इसे मेडिकल टर्म में 'हीट्रोपैटर्नल सुपरफेकेंडेशन' कहते हैं। बस यहीं पर पूरी कहानी है कि बच्चे किसके पास आएंगे? बच्चों को अकेले सलोनी पालेगी? या अपना-अपना बच्चा अखिल और गुरबीर ले लेंगे? यहीं पर फिल्म का पूरा सार है।

कैसी है एक्टिंग

फिल्म में अखिल का रोल निभाने वाले विक्की कौशल ने कई जगहों पर कमाल की एक्टिंग की है कई जगहों पर उनकी एनर्जी और जोश तो बहुत ज्यादा ही हाई लगा है। विक्की के रोल में आपको थोड़ी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रॉकी रंधावा की झलक भी देखने को मिलेगी। तृप्ति ने भी काम बेहतरीन किया है और वो कई जगहों पर बेहद हॉट भी दिखी हैं। एमी विर्क ने शर्मीले लड़के का रोल निभाया है और उनका किरदार जब भी कैमरे पर आएगा, आपको हंसी ही दिलाएगा।

कैसा है डायरेक्शन

इस फिल्म का डायरेक्शन आनंद तिवारी ने किया है, जो कमाल के डायरेक्टर हैं। इस फिल्म में आनंद ने कई लूप होल्स छोड़ दिए हैं। बिना लॉजिक के देखेंगे तो अच्छी लगेगी, मजा आएगा, आप एंटरटेन होंगे। फिल्म में कई जोक जबरदस्ती के डाले गए हैं। कॉमिक टाइमिंग और कमाल की हो सकती थी। सेकेंड हाफ और भी बेहतर किया जा सकता था।

फाइनल रिव्यू

अगर आपको हल्की-फुल्की कॉमेडी पसंद है तो आप ये फिल्म देख सकते हैं। अगर आपको विक्की कौशल का काम पसंद है तो यह फिल्म भी आपको बहुत लुभाएगी। फिल्म में एमी और विक्की की जुगलबंदी काफी बेहतरीन है और उनका ब्रोमांस आपको दोस्ताना फिल्म की याद दिलाएगा। फिल्म 'गुड न्यूज' के मुकाबले थोड़ी ढीली है लेकिन एंटरटेनिंग भी है। फिल्म में भरपूर म्यूजिक है। कुल मिलाकर फिल्म को देखकर अच्छा टाइमपास किया जा सकता है। फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से फिल्म को मिलती है 3 रेटिंग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X