Baby John Review: Varun Dhawan ने फिल्म के लिए लगाई अपनी जान, Salman Khan की सरप्राइज एंट्री ने लूटी महफिल!

Baby John

Rating:
3.0/5

Starcast: Varun Dhawan, Keerthy Suresh, Wamiqa Gabbi, Jackie Shroff, Rajpal Yadav, Sheeba Chaddha

Director: Kalees

Baby John Review: वरुन धवन की एक्शन से भरपूर फिल्म बेबी जॉन आखिरकार बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। इस फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। क्योंकि इस फिल्म को एंटरटेनमेंट का कंपलीट पैकेज माना जा रहा है। तो क्या ये फिल्म वाकई एक कंपलीट पैकेज है या फिर फैंस के हाथ एक बार फिर से निराशा लगने वाली है? आइए इस रिव्यू में जानते हैं।

क्या है कहानी?

फिल्म एटली की 2016 की तमिल फिल्म थेरी का हिंदी रीमेक है। कहानी से लेकर लगभग हर सीन को रिक्रिएट किया गया है। फिल्म की कहानी एक IPS अधिकारी की है जो जांबाज है, खुद्दार और जुर्म को हर हाल में मिटाना चाहता है। लेकिन इस दौरान ये पुलिस अधिकारी एक ऐसे विलेन से पंगा ले लेता है जो उसकी ही दुनिया को उजाड़ कर रख देता है और उसके साथ बचती है बस उसकी प्यारी सी बच्ची और वो उसे बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। हीरो से हैवान तक भी बन सकता है।

जैकी श्रॉफ जो फिल्म में विलेन हैं, IPS सत्यवर्मा(Varun Dhawan) की उसी दुखती नब्ज को दबा देता है, जिसमें उसकी जान है और फिर होता है तांडव...। दोनों की इस भिड़ंत में दोनों का क्या-क्या लुटता है ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

कैसी है फिल्म

फिल्म एक कंपलीट पैकेज है। हालांकि पहला पार्ट आपको थोड़ा लंबा लग सकता है और कहानी खिंची हुई भी लगेगी लेकिन इंटरवल के बाद फिल्म में असली एक्शन शुरू होता है और कहानी एक नया मोड़ लेती है। फिल्म में कई जगह पर सरप्राइज एलीमेंट भी हैं। सबसे ज्यादा सरप्राइजिंग है सलमान खान की एंट्री। कुछ मिनट के सीन में ही वो वरुण धवन को रिएलिटी चेक भी दे देते हैं। हालांकि, फिल्म साउथ इंडियन मूवी का रीमेक है तो आपको बार-बार फिल्म में साउथ इंडियन टच का एहसा होता रहेगा।

कैसी है एक्टिंग

फिल्म थेरी का हिंदी रीमेक है और अगर आपने थेरी देखी है तो आपको लगेगा कि वरुण थलपति विजय की बराबरी नहीं कर पाए हैं। हालांकि, यह कहना भी गलत नहीं होगा कि उन्होंने इस फिल्म के जरिए अपने करियर का बेस्ट देने की कोशिश जरूर की है। कीर्ति सुरेश काफी खूबसूरत लग रही हैं। वामिका गाबी का एक्शन अवतार काफी अच्छा है, हालांकि उन्हें स्क्रीन स्पेस ज्यादा नहीं मिला है। लेकिन जितना भी मिला है, उसमें उन्होंने कमाल का काम किया है। राजपाल यादव ने भी इस फिल्म में बेहतरीन काम किया है। जैकी श्रॉफ फिल्म में काफी डरावने लगे हैं, वो जब-जब स्क्रीन पर आए हैं, कमाल लगे हैं।

फाइनल रिव्यू

कुल मिलाकर, ये फिल्म एक वनटाइम वॉच तो जरूर है। अगर आप वरुन धवन का बेहतरीन काम देखना चाहते हैं तो ये फिल्म जरूर देखें। अगर आपको सुपरकॉप की कहानियां पसंद हैं तो ये फिल्म आपको पसंद जरूर आएगी। फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से इस फिल्म को मिलते हैं 3 स्टार।

More from Filmibeat

Read more about: baby john varun dhawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X