REVIEW: एक्शन+ रोमांस.. की ब्लॉकबस्टर कहानी है टाईगर-श्रद्धा की 'बागी'
सब्बीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बागी' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। साल 2016 की पहली रोमांस-एक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस कितनी लकी साबित होगी, यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा। बहरहाल, लोगों को इस फिल्म का ब्रेसबी से इंतजार था। फिल्म में टाईगर श्राफ और श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। जबकि तेलुगु सुपरस्टार सुधीर बाबू फिल्म में निगेटिव किरदार निभाते दिखेंगे।
बता दें, टाईगर और श्रद्धा दोनों की ही फैन फॉलोइंग गजब की है। और फैंस इनकी जोड़ी को बहुत पसंद कर रहे हैं। साजिद नाडियावाला के बैनर तले बनी यह फिल्म एक्शन- रोमांस है। फिल्म की कहानी है रॉनी (टाईगर श्राफ) और सिया (श्रद्धा कपूर) की। लव एट फर्स्ट साइट की कहानी अच्छी खासी चलती रहती है जब एंट्री होती है फिल्म के विलेन राघव (सुधीर बाबू) की। राघव और रॉनी दोनों ही सिया से बेइंहा प्यार करते हैं। लेकिन प्यार किया है तो परीक्षा भी देनी होती है।

बागी में प्यार, दुश्मनी, जोरदार एक्शन और TWIST सब कुछ है। वहीं फिल्म में एक दमदार विलेन है जो टाईगर श्रॉफ को कड़ी टक्कर देने के काबिल है। कुल मिलाकर यह यूथ रोमांस आपको एक बार देखना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications