बीए पास- एक मेल वैश्या की कहानी
नाम- बी ए पास
निर्देशक- अजय बहल
एक्टर- शादाब कमल, शिल्पा शुक्ला, दीप्ति नवल, दिव्येंदू भट्टाचार्या
स्टार- 3.5
निर्देशक अजय बहल की फिल्म बीए पास आज सिनेमाहॉल में रिलीज हो गयी। फिल्म की शुरुआत की ओपनिंग देखी जाए तो काफीबेहतरी नज़र आ रही है। फिल्म का टाइटल इतना जबरदस्त है कि फिल्म को देखने के लिए लोगों के अंदर काफी उत्सुकता बनी हुई है। दूसरी तरफ शादाब और शि्ल्पा शुक्ला ने भी फिल्म में बेहतरीन काम किया है। बी ए पास देखने के बाद दर्शकों ने काफी अच्छे कमेंट्स दिये हैं। बी ए पास को क्रिटिक्स की तरफ से भी काफी अच्छे कमेंट्स मिले हैं। बी ए पास को लेकर पहले से ही लोगों के बीच चर्चाएं हो रही थीं क्योंकि फिल्म में चक दे से चर्चा में आईं शिल्पा शुक्ला की ये पहली बतौर लीड रोल फिल्म है।
शिल्पा शुक्ला और शादाब दोनों को लेकर दर्शकों की मिली जुली राय है। कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म में शिल्पा शुक्ला और शादाब ने बेहतरीन काम किया है तो कुछ का कहना है कि शिल्पा शुक्ला के सामने शादाब थोड़ा पीछे रह गये। बी ए पास के ट्रेलर और इसके प्रोमो देखकर लोगों को लगा था कि फिल्म बहुत बोल्ड होगी औऱ तो और कुछ लोगों ने फिल्म को नशा से भी कंपेयर किया था लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद सभी की गलतफहमियां दूर हो गयीं। बी ए पास एक लड़के की मजबूरियों और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए किए जाने वाले कॉंप्मरमाइजेस की कहानी है।
कुल मिलाकर बी ए पास फिल्म लोगों को इंप्रेसकरने में कामयाब रही है। बी ए पास की कहानी जानने के लिए और साथ ही फिल्म के फिल्म के रिव्यू के लिए पढ़ें स्लाइड्स।


Click it and Unblock the Notifications











