'अवतार' तकनीक का नवीनतम चमत्कार

निर्माता - 20 सेंचुरी फॉक्स
कलाकार - सैम वर्थिंगटन, जोए सैलडाना, स्टीफेन लैंग, माइकेल रॉड्रिग्ज
विधा - साइंस फिक्शन
लागत - 1200 करोड़ रुपये
रिलीज डेट - 18 दिसंबर 2009
रेटिंग मीटर - 4/5
समीक्षा - दुनिया की अब तक सबसे महंगी फिल्म का अवतार है, फिल्म 'अवतार'। अवतार की भारी-भरकम लागत फिल्म देखने के बाद जायज लगेगी। निर्देशक जेम्स के मुताबिक इस फिल्म की रिलीज के बाद दुनिया के सिनेमा की परिभाषा बदल जायगी। वाकई ये फिल्म ऐसी है जो दर्शकों के सारे पैसे वसूल कर लेगी। पृथ्वी से अरबों मील दूर स्थित पेंडोरा ग्रह बसाने में और इंसानी दिमाग का बेहेतरीन प्रोग्राम 'अवतार' बनाने में कैमरॉन ने कल्पना की बुलंदियों को छुआ है।
फिल्म पहले ही दुनिया के कई हिस्सों में रिलीज हो चुकी है। और सारी जगह पर तहलका मचाने के बाद आज भारत में रिलीज हो रही है। हिंदी, अंग्रेजी समेत अवतार अन्य दो भारतीय भाषाओं में भी रिलीज हो रही है। कैमरॉन इस फिल्म के बाद क्या लाने वाले हैं ये तो पता नहीं। लेकिन अवतार हर मायने में सिनेमा की भाषा का नया अवतार है और फिल्म की रिलीज के बाद जेम्स सिनेमा की दुनिया में नया कीर्तिमान गढ़ने वाले हैं, इसमे कोई शक नहीं।
स्टोरी - 18 दिसंबर को रिलीज हो रही हॉलीवुड फिल्म अवतार के लिए लोगों में काफी दिलचस्पी है। फिल्म निर्देशक जेम्स कैमरून ने इस फिल्म के साथ एक लंबे समय बाद बड़ी जोरदार वापसी की है। अवतार से पहले उनकी फिल्म ब्लॉकबस्टर टाइटेनिक थी। जिसने पूरी दुनिया समेत ऑस्कर में भी अपने सफलता के झंडे गाड़े थे। लॉर्ड ऑफ द रिंग्स और किंग-कांग जैसी हॉलीवुड फिल्मों के फिल्मकार जेम्स की फिल्म अवतार से दर्शकों की उम्मीदें काफी अधिक होना स्वाभाविक है। फिल्म थ्री डायमेंशनल है। इसलिए भारत में ये फिल्म चुनिंदा जगहों पर ही दिखेगी क्योंकि भारत में ज्यादातार सिनेमा हॉल सिंगल स्क्रीन हैं।
अवतार फिल्म का नायक इंसानी दिमाग और एलियन शारीरिक संरचना का हैरतंगेज कांबिनेशन है। वह एक ऐसे विचित्र ग्रह में जा फंसा है, जहां के लोग उसके खून के प्यासे हो रहे हैं। हीरो खुद अपने इस एलियन अवतार से परेशान है। उसके जीवन के लिए ये अवतार एक मुसीबत बन गया है। फिल्म तकनीक, कल्पना और मानवीय संवेदनाओं की सपनीली दुनिया है। पूरी फिल्म खासी रोमांचक है। स्क्रीन पर चमकते नीले रंग के एलियन्स देख कर आप जरूर सोचेंगे कि क्या सच में हमारी धरती के आस-पास कोई ऐसी दुनिया तो मौजूद नहीं है।
साइंस फिक्शन तो हॉलीवुड में रोज बनते हैं। लेकिन अवतार जेम्स की सालों की मेहनत है इसलिए इस फिल्म का खास होना लाजमी है।


Click it and Unblock the Notifications











