लैड माफिया की कहानी है औरंगेजब: रिव्यू

By सोनिका मिश्रा

फिल्म- औरंगेजब
कास्ट- अर्जुन कपूर, साशा आगा, पृथ्वीराज सुकुमारन, अमृता सिंह, जैकी श्रॉफ, ऋषि कपूर
निर्देशक- अतुल सबरवाल
निर्माता- आदित्य चोपड़ा
संगीत- अमृत्य राहुत, विपिन मिश्रा

[सोनिका मिश्रा] इशकजादे फिल्म के बाद एक बार फिर से यश राज बैनर अपने चहेते एक्टर अर्जुन कपूर के साथ वापस आएं हैं औरंगजेब फिल्म लेकर। औरंगजेब फिल्म अपने पहले ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही काफी चर्चा में है क्योंकि फिल्म के ट्रेलर को देखकर खुद सलमान खान ने अर्जुन कपूर की तारीफ की थी। ट्रेलर में अर्जुन कपूर को देखने के बाद हर किसी को उम्मीद थी कि फिल्म काफी बेहतरीन होगी। अब दर्शकों की उम्मीदों पर फिल्म कितनी खरी उतरी ये जानने के लिए पढ़िये फिल्म का रिव्यू आगे।

औरंगजेब फिल्म गुड़़गांव के एक छोटे से गांव में लैंड माफिया के बढ़ रहे कदमों पर आधारित है। फिल्म में यशवर्धन (जैकी श्रॉफ) एक रियल स्टेट डेवलपर है जो कि गुड़गांव में रहता है अपने गैरकानूनी कामों को लेकर काफी मशहूर है। यशवर्धन के ग्रुप में सबसे शातिर है अजय (अर्जुन कपूर) जो कि अपने किसी भी गैरकानूनी काम को करने के बाद पीछे कोई भी सुराख नहीं छोड़ता है। पुलिस डिपार्टमेंट इस माफिया को सबूत के साथ पकड़ने के लिए काफी कोशिशें करती है लेकिन हर बार नाकाम हो जाती है। आखिरकार पुलिस अजय के एक हमशक्ल विशाल (अर्जुन कपूर का डबल रोल) को अजय बनाकर गैंग में भेज देती है और अजय को पकड़कर उससे सबूत हासिल करने की कोशिश करती है।

दूसरी तरफ विशाल यशवर्धन की गैंग में शामिल होने के बाद खुद को अजय साबित करने की पूरी कोशिश करता है और सफल होता है। सभी को यकीन हो जाता है कि विशाल अजय ही है। विशाल गैंग में रहकर वहां की सारी खुफिया बातें पुलिस तक पहुंचाता है। इसी तरह फिल्म की कहानी अपने अंत तक और भी कई दिलचस्प मोड़ लेती है और दर्शकों को अपने साथ बांधे रखती है। फिल्म के अंत में पता चलता है कि विशाल और अजय असल में जुड़वा भाई हैं जो कि बिछड़ गये थे और पुलिस ने अपने मतलब के लिए इस बात का इस्तेमाल किया था।

फिल्म से जुड़ी औऱ बातें जानने के लिए आगे पढ़िये स्लाइड्स।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X