'आर्टिकल 15' फिल्म रिव्यू: जातिवाद का भयानक चेहरा दिखाती है आयुष्मान खुराना की फिल्म
Recommended Video
'मैं और तुम इन्हें दिखाई ही नहीं देते हैं। हम कभी हरिजन हो जाते हैं तो कभी बहुजन हो जाते हैं। बस जन नहीं बन पा रहे कि जन गण मन में हमारी भी गिनती हो जाए। इंसाफ की भीख मत मांगो बहुत मांग चुके।'
एक क्रांतिकारी दलित के किरदार में जब मोहम्मद ज़ीशान अयूब फिल्म में यह संवाद बोलते हैं, तो एक विवशता, एक गुस्सा उनके चेहरे पर दिखाई देता है। यह बेबसी आपको असहज करेगी। फिल्म में कई दृश्य और संवाद ऐसे हैं, जो जातिवाद पर सीधा प्रहार करते हैं। इसे निर्देशक अनुभव सिन्हा का साहस कहेंगे कि उन्होंने बिना तोलमोल के इस संवेदनशील विषय को बड़ी ही बेबाकी और ईमानदारी से सामने रखा है। यदि यह आपको असहज करती है तो अच्छी बात है, क्योंकि सच्चाई इतनी ही क्रूर है।

'आर्टिकल 15' राज्य को धर्म, जाति, लिंग, जन्म स्थान के आधार पर किसी नागरिक के साथ भेदभाव करने से रोकता है।
यह फिल्म इसी मुद्दे को सामने रखती है, जिसे जानते हैं तो सभी हैं, लेकिन शायद मानते नहीं। यह मानसिकता पर प्रहार करती है और फिल्म खत्म होने के बाद भी सोचने को मजबूर करती है। लंबे समझ के बाद, या यूं कह लें कि गिनी चुनी फिल्मों के बाद जातिवाद पर प्रहार करती कोई फिल्म आई है।


Click it and Unblock the Notifications











