अमित साहनी की लिस्ट रिव्यू- कैसे ढूंढें परफेक्ट जीवनसाथी
निर्माता- पिक्सिस पिक्चर्स
निर्देशक- अजय भुयान
अभिनेता- वीरदास, नताशा रस्तोगी. वेगा टमोटिया, अनंदिता नायर, कावी शास्त्री
संगीत- रघु दीक्षित, पलाश मुंचाल
"किसी भी परफेक्ट रिलेशन के लिए थोड़ा सा इम्परफेक्शन भी जरुरी है।" अगर ये बात सभी को समझ आ जाए तो शायद ये परफेक्ट जीवन साथी की खोज में जो लोग अपना पूरा जीवन बरबाद कर देते हैं उनके लिए जीवन जीना थोड़ा आसान हो जाए। अमित साहनी को भी ये बात समझ में आई लेकिन तब तक वो बहुत देर कर चुका था। लेकिन कहते हैं ना देर आए दुरुस्त आए, तो देर से आने पर भी उन्हें थोड़ी मुश्किल तो हुए लेकिन ज़िंदगी ने उसे संभाल लिया।
कहानी- अमित साहनी की लिस्ट फिल्म की शुरुआत होती है अमित साहनी (वीरदास) और उसके दोस्त से, दोनों मिलकर खुद के लिए परफेक्ट जीवनसाथी कैसे चुनें इस बार में बात कर रहे हैं। तभी अमित अपनी लिस्ट की बात अपने दोस्त को बताता है। अमित बताता है कि जब पहली बार उसे किसी से प्यार हुआ और वो लड़की उसे छोड़कर चली गयी तो अमित ने एक लिस्ट बनाई ताकि फिर कभी भी उसे प्यार में पछताना ना पड़े। इस लिस्ट में वो सबकुछ था जो अमित अपनी पत्नी में चाहता था। अमित ने ये फैसला किया कि वो उसी लड़की से शादी करेगा जिसमें ये सारी खूबियां होंगी।
लेकिन उसे अपनी लिस्ट की सारी खूबियां एक लड़की में नहीं मिलतीं। किसी में कोई कमी तो किसी में कोई। आखिरकार अमित साहनी की मां उसे एक लड़की से मिलवाती है जिसका नाम है माला(वेगा टमोटिया)। माला में अमित की लिस्ट में लिखी कोई भी खूबी नहीं है। लेकिन अमित फिर भी उससे प्यार करने लगता है। अमित और माला की सगाई हो जाती है और सगाई के बाद अमित की जिंदगी में एक ट्विस्ट आता है जो कि अमित को माला से दूर होने पर मजबूर कर देता है। अब ये ट्विस्ट क्या है ये जानने के लिए आपको अमित साहनी की लिस्ट को जानना होगा और उसके लिए आपको सिनेमाहॉल जाना होगा। लेकिन इतना जरुर है कि इस फिल्म में कहीं ना कहीं आपको अपनी भी जिदंगी की एक झलक जरुर नज़र आएगी।


Click it and Unblock the Notifications