डर, रहस्य और रोमांच से भरी अलोन- फिल्म रिव्यू

By Sonika

Rating:
3.5/5

फिल्म- अलोन
निर्देशक- भूषण पटेल
अभिनेता- बिपाशा बासु, करन सिंह ग्रोवर
निर्माता- कुमार मंगत
संगीत- अंकित तिवारी, मिथुन

बिपाशा बासु को हॉरर क्वीन यूं हीं तो नहीं कहा जाता, आखिर राज़, आत्मा जैसी बेहतरीन हॉरर फिल्में करने के बाद आज भी बिपाशा को इस तरह की फिल्मों के लिए निर्देशकों की पहली पसंद माना जाता है। इसके पीछे वजह ये है कि भले ही हॉरर फिल्में सिर्फ डराने के लिए बनती हों लेकिन बिपाशा ने आज तक खुद को किसी इमेज में नहीं बांधा है। वो दर्शकों को सिर्फ अपने किरदारों वे रोंगटे खड़े कर देने वाले अभिनय से सिर्फ डराती नहीं हैं बल्कि उन्हें अपने किरदारों, अलौकिक शक्तियों के मौजूद होने का एहसास भी करा देती हैं।

Alone movie review

इस शुक्रवार रिलीज हुई अलोन फिल्म में बिपाशा बासु ने दो जुड़वा बहनों का किरदार निभाया है संजना और अंजना। दोनों बचपन से ही एक दूसरे से जुडी़ हुई थीं। बचपन में उनकी मुलाकात होती है कबीर से जो संजना से प्यार करता है। लेकिन अंजना भी कबीर से प्यार करती है और कबीर व संजना के प्यार को देख वो काफी गुस्सा होती है। वो चाहती हैं कि कबीर उसे मिल जाए। इसके लिए वो किसी भी हद तक जाती है।

फिल्म की कहानी बेहद रोमांचक है और अंत तक फिल्म का सस्पेंस बना रहता है। फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी जरुर है लेकिन फिल्म में किरदारों को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। साथ ही इंसानी जज्बातों- डर, प्यार, ईर्ष्या, गुस्सा आदि को भी बेहतरीन तरीके से किरदारों में ढाला गया है। बिपाशा बासु ने दोनों बहनों के किरदारों में जान सी डाल दी है।

कबीर के किरदार में करन सिंह ग्रोवर ने बेहतरीन अभिनय किया है। उन्होंने इस किरदार को निभाने की पूरी कोशिश की है और वो काफी हद तक सफल भी रहे हैं। छोटे से परदे से बड़े परदे तक के इस बदलाव में करन के अंदर काफी गंभरता व मेहनत नज़र आई। उन्होंने ये साबित कर दिया कि असल में छोटे परदे के कलाकारों में भी उतनी ही काबिलियत होती है।

संगीत की बात करें तो अलोन अलोन फिल्म का संगीत अच्छा है, गानों का पिक्चराइजेशन खूबसूरत है खासतौर पर कतरा गाना बेहद ही खूबसूरत तरीके से दर्शाया गया है। फिल्म काा सबसे अहम व मनोरंजक हिस्सा अंत तक कायम रहा।

देखें या नही- बिपाशा बासु की फिल्म होने के अलोन फिल्म में काफी खूबसूरत व हॉट सीक्वेंस मौजूद हैं। अभिनय के मामले में भी बिपाशा और करन जौहर काफी बेहतरीन हैं। कुल मिलाकर अलोन फिल्म एक बेहतरीन हॉरर फिल्म है और इसे देखा जा सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X