अलादीन: फैंटसी की दुनियां

कहानी में अलादीन चैटर्जी (रितेश देशमुख) है तो बचपन से अनाथ है। वह अपने दादा (विक्टर बैनर्जी) के साथ रहता है एक दिन वह भी उसे छोड़कर चले जाते है। अलादीन काफी भोलाभाला है जिसकी वजह से सब उसका मजाक उड़ाते रहते है।
कॉलेज में पहले ही दिन से जैसमीन (जैकलिन फर्नांडेस) से प्यार हो जाता है। अलादीन के प्यार के बीच में कासिम आ जाता है वह कॉलेज का गुंडा है। अलादीन की परेशानी उस दिन से खत्म होनी शुरू हो जाती है जिस दिन से उसकी जिंदगी में जिनी (अमिताभ बच्चन) आ जाता है।
अलादीन का रिंग मास्टर (संजय दत्त) अलादीन को मारकर जिनी को वापस हासिल करना चाहता है। जिनी अलादीन को छोड़ना नहीं चाहता है। फिल्म में कई सारे मजेदार दृश्यों से होकर गुजरती है। अगर तर्क के आधार पर फिल्म देखेंगे तो अच्छी नहीं लगेगी हां अगर कुछ जादू तिलिस्म को देखने का मन है तो फिल्म जरूर भाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











