Ae Watan Mere Watan Review: सारा की खराब एक्टिंग ने फिल्म का किया बेड़ा गर्क, अच्छी कहानी का हुआ बंटाधार

Ae Watan Mere Watan Review

Rating:
1.5/5

Cast- Sara Ali Khan, Benedict Garrett, Alexx O'Nell, Sparsh Srivastav, Anand Tiwari, Abhay Verma, Richard Bhakti Klein

Director- Kannan Iyer

Producer- Karan Johar, Apoorva Mehta

Ae Watan Mere Watan Review: अब तक हमने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई लड़ने वाले गुमनाम हीरोज की जिंदगी पर आधारित कई फिल्में देखी हैं। लेकिन, शायद ही ऐसी कोई फिल्में हों जो हमारी महिला स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित हों। इसलिए, जब सारा अली खान की मुख्य भूमिका के साथ ऐ वतन मेरे वतन की घोषणा की गई, तो लोग इसे लेकर काफी उत्साहित थे क्योंकि यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता के जीवन पर आधारित है। फिल्म आज अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग शुरू हो गई है, तो क्या यह उषा मेहता को एक आदर्श श्रद्धांजलि है? नीचे इस रिव्यू में जानें...

'ऐ वतन मेरे वतन' उषा (सारा अली खान) के बारे में है जिसे बचपन से लगता है कि अंग्रेज भारतीयों पर अत्याचार करते रहे हैं। उनके पिता, हरिप्रसाद (सचिन खेडेकर), ब्रिटिश के लिए कार्यरत एक जज हैं, और वह चर्चिल के बहुत बड़े फैन हैं। देश की आजादी के लिए लड़ने के लिए उषा कांग्रेस में शामिल हो गईं और जब महात्मा गांधी सहित कांग्रेस के कुछ नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया, तो उन्होंने एक अंडरग्राउंड रेडियो शुरू करने का फैसला किया। कैसे उषा का अंडरग्राउंड रेडियो का आइडिया स्वतंत्रता संग्राम में एक बड़े पल में बदल जाता है, यही कहानी का बाकी हिस्सा है...

फिल्म को दारब फारूकी और कन्नन अय्यर ने लिखा है और कन्नन अय्यर ने इसका निर्देशन भी किया है। हालांकि फिल्म की असल कहानी दिलचस्प है क्योंकि यह एक गुमनाम हीरो की कहानी बताती है, लेकिन अय्यर का डिटेलिंग उतनी अच्छी नहीं है। आखिरी 15 मिनट और पीछा करने के सीक्वेंस के अलावा, जहां उषा भागती है और खुद को दरगाह में छिपा लेती हैं, ऐसा कोई सीन है जो आपको बांधे रखेगा। फिल्म हमें बांधे रखने के लिए कुछ भी रोचक या दिलचस्प बनाए बिना बस एक ही गति से चलती रहती है। दरअसल, कुछ सीन देखने के दौरान आपको लगेगा कि यह सीन हमें सीट से बांधे रखने की क्षमता रखता है, लेकिन ऐसा नहीं होता है।

कैसा रहा परफॉर्मेंस

ऐसी फिल्मों में जब स्क्रीनप्ले और कहानी लड़खड़ाती है तो कई बार हीरो का दमदार एक्ट फिल्म को बचा लेता है। हालांकि, 'ऐ वतन मेरे वतन' में ऐसा नहीं होता है। सारा अली खान अपने दिए गए रोल के साथ न्याय नहीं कर पाईं। ऐसे कई सीन हैं, जिनमें वह साफ तौर पर चमक सकती थीं, लेकिन यहां एक्ट्रेस मिसकास्ट हो गई हैं। कुछ सीन में, जहां उन्हें अपनी आंखों से भाव जाहिर करने होते हैं, सारा वह अच्छा करती हैं, लेकिन उनकी डायलॉग डिलीवरी उनके किरदार के हिसाब से ठीक नहीं बैठती और उनके परफॉर्मेंस को खराब कर देती है। दरअसल, फिल्म देखते समय आपको ऐसा लगेगा कि शायद कोई दूसरी एक्ट्रेस इस रोल के साथ न्याय कर सकती थी। शायद जान्हवी कपूर एक बेहतर ऑप्शन हो सकती थीं।

जहां सारा इंप्रेस करने में नाकामयाब रही हैं, वहीं इमरान हाशमी का रोल एक मजबूत छाप छोड़ता है। राम मनोहर लोहिया के रूप में वह प्रभावशाली लग रहे हैं। लापाता लेडीज में अपने एक्ट से हमें इंप्रेस करने वाले स्पर्श श्रीवास्तव ने एक बार फिर यहां बेमिसाल काम किया है और यहां तक कि बुरे आदमी के रूप में एलेक्स ओ'नेल ने भी खूब ध्यान खींचा है। अभय वर्मा अपनी भूमिका में अच्छे हैं और सचिन खेडेकर जैसा अनुभवी एक्टर यहां बर्बाद हो गया है।

जब म्यूजिक की बात आती है, तो गाने भूलने लायक हैं और यहां तक कि बैकग्राउंड स्कोर भी उतना अच्छा नहीं है। तो, एक और एलिमेंट जो प्रभावशाली हो सकता था, वो भी हमें प्रभावित करने में नाकामयाब रहा है।

कुल मिलाकर, ऐ वतन मेरे वतन निराश करती है क्योंकि फिल्म हमारी गुमनाम हीरो उषा मेहता को एक श्रद्धांजलि देने में विफल रहती है। आप इसे छोड़ सकते हैं, और 2 घंटे के लिए रेडियो सुन सकते हैं, यह एक बेहतर विकल्प होगा।

More from Filmibeat

Read more about: ae watan mere watan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X