Ae Dil Hai Mushkil Movie Review: रणबीर- अनुष्का के एकतरफा इश्क से.. प्यार हो जाएगा!
प्रोड्यूसर - अपूर्व मेहता, हीरू यश जौहर, करण जौहर
लेखक - करण जौहर
क्या है हिट
रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, शानदार डॉयलोग्स, बेहतरीन गाने, खूबसूरत लोकेशन
क्या हुआ मिस
करण जौहर ने कहानी में Fault in our stars वाली एंगल देने की कोशिश की है, लेकिन उससे फिल्म और उलझ गई है।
कब लें ब्रेक - इंटरवल
सुपरहिट सीन - जब रणबीर अनुष्का से अपने प्यार का इज़हार करता है, वह सीन आपको काफी इमोशनल कर जाएगा।

ऐ दिल है मुश्किल से रणबीर कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे एक उम्दा एक्टर हैं। अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय आपका दिल जीत लेंगी। अजीब कहानी है प्यार और दोस्ती के रिश्ते की। प्यार हमारा हीरो, दोस्ती हमारी हीरोइन..'.. और इस फिल्म में रणबीर कपूर ने प्यार और दोस्ती दोनों ही कारण आपको दिये हैं। फिल्म जरूर देखी जा सकती है। एक बात जो ऐ दिल है मुश्किल को विनर साबित करती है, वह है फिल्म के डॉयलोग्स। फिल्म के डॉयलोग्स सीधे आपके दिल में उतरेंगे।
प्लॉट-
चार्मिंग दिखने वाला लड़का अयान (रणबीर कपूर) और मस्तमौला लड़की अलीजेह (अनुष्का शर्मा) की मुलाकात लंदन के एक बार में होती है। सीन को लंबा कर देने वाले कुछ रोमांटिक लम्हे। लेकिन जैसे ही चीजें थोड़ी आगे बढ़ने लगती हैं, अलीजेह को अयान के बचकानेपन का अहसास होता है।
लिहाजा, दोनों का रिश्ता दोस्ती पर आकर खत्म हो जाता है। कुछ बीयर की बोतलें और कुछ फिल्में डॉयलोग्स.. उनकी दोस्ती को और गहरा करते हैं। इसके बाद एक डबल डेट का भंडाफोड़ का उस वक्त होता है, जब अयान को पता चलता है कि उसकी गर्लफ्रैंड लीजा (लीडा हेडन) उसे धोखा दे रही है। और उसका रिश्ता अलीजेह के होने वाले पति (इमरान अब्बास) के साथ है..
लीजा से अयान का रिश्ता तुड़वाने में अलीजेह अयान की मदद करती है और दोनों एक लंबी छुट्टी पर चले जाते हैं। इस बीत अयान को अहसास होता है कि उसे अलीजेह से प्यार हो गया है। लेकिन अलीजेह साफ इंकार कर देती है।
तभी एंट्री होती है एलीजेह के पूर्व प्रेमी 'तबाही' अली (फवाद खान) की, जो नाइटकल्ब में डीजे है। अली स्वीकारता है कि उसे अभी भी अलीजेह से प्यार है और वह उसे अपनी जिंदगी में फिर पाना चाहता है। उधर दो दिल जुड़ रहे होते हैं, इधर अयान अपने इकतरफा प्यार के साथ दुख में डूब जाता है।
तभी अचानक ही उसकी मुलाकात होती है सब़ा (ऐश्वर्या राय बच्चन) से। जो उसे प्यार के नए मायने समझाती है। अब क्या अयान के लिए टूटे दिल को फिर जोड़ना मुश्किल होगा.. या अलीजेह उसकी जिंदगी से गायब हो जाएगी। बाकी की पूरी फिल्म इसी प्लॉट के इर्द- गिर्द घूमती है।
निर्देशन
6 सालों के बाद करण जौहर इस फिल्म में दोस्ती, प्यार और दिल के टूटने को नए अंदाज में लेकर सामने आए हैं। लेकिन कहीं ना कहीं इस फिल्म में आप करण जौहर की पिछले फिल्मों की छाप देंखेगे।
करण जौहर यहां एकतरफा प्यार की बात करते हैं। और उनके किरदारों को देखकर आप महसूस करेंगे यह हममें से कोई भी हो सकता है। हालांकि फिल्म के सेकेंड हॉफ में कई जगहों पर आपको कहानी कमजोर होती दिखेगी। करण जौहर ने अपने सब प्लॉट में कैंसर को भी जोड़ लिया है, जो सिर्फ फिल्म को लंबी करने का काम करती है।
अभिनय
जहां संवेदमशीलता की बात आती है, तो रणबीर कपूर अपने उम्दा अभिनय से सबके दिलों को जीत जाते हैं। वहीं, अनुष्का के मस्तमौला किरदार को देखना अच्छा लगा है। रणबीर- अनुष्का की दोस्ती फिल्म में बेहतरीन है।
वहीं, ऐश्वर्या राय फिल्म के हर फ्रेम में बेहद खूबसूरत दिखी हैं। लेकिन कहीं ना कहीं उनके किरदार पर ज्यादा काम नहीं किया गया है। जबकि फवाद खान के कैमियो को पूरी तरह से बर्बाद किया गया है।
आलिया भट्ट का सरप्राइज अच्छा है। वहीं, शाहरूख खान को कैसे भूला जा सकता है। जब शाहरूख अयान से कहते हैं- इकतरफा प्यार की ताकत ही कुछ और होती है, औरों की तरह यह दो लोगों में नहीं बंटती।
तकनीकी पक्ष
ए बात जो ऐ दिल है मुश्किल को विनर साबित करती है, वह है फिल्म के डॉयलोग्स। फिल्म के डॉयलोग्स सीधे आपके दिल में उतरेंगे। अनिल मेहता की सिनेमेटोग्राफी और एडिटिंग फिल्म को बचा लेती है।
संगीत
फिल्म का टाइटल और 'बुलैया' बेहतरीन लगे हैं। ब्रेकअप सांग मस्ती भरा माहौल बना देगा। जबकि चन्ना मेरेया आपको इमोशनल कर देगा।
हिट या मिस
ऐ दिल है मुश्किल से रणबीर कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे एक उम्दा एक्टर हैं। 'अजीब कहानी है प्यार और दोस्ती के रिश्ते की.. प्यार हमारा हीरो, दोस्ती हमारी हीरोइन..'.. और इस फिल्म में रणबीर कपूर ने प्यार और दोस्ती दोनों ही कारण आपको दिये हैं। फिल्म जरूर देखी जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications


















