एक्शन जैक्सन देखने में है रिस्क- फिल्म रिव्यू
प्रभु देवा ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्म दी हैं। खासतौर पर एक्शन और डांस सीक्वेंस के शौकीन दर्शकों को प्रभुदेवा की फिल्मों से हमेशा ही कुछ खास उम्मीदें रही हैं। लेकिन ऐक्शन जैक्सन देखने जाते समय जरा अपनी उम्मीदों पर लगाम रखें तो बेहतर होगा। अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म एक्शन जैक्सन नाम से जितनी दमदार नज़र आ रही हैं फिल्म देखने में उतनी ही ढीली और बेजान है।
ऐक्शन जैक्सन की कहानी कुछ यूं है कि ऋषी (अजय देवगन) एक गुंडा है जो कि छोटे मोटे गुनाह करता रहता है। फिर एक दिन उसकी मुलाकात होती है खुशी (सोनाक्षी सिन्हा) से। ऋषी को खुशी से प्यार हो जाता है लेकिन वहीं खुशी की इच्छा है कि वो ऋषी को बिना पैंट के देखे क्योंकि उसे ये लगता है कि अगर वो ऋषी को बिना पैंट के देखेगी तो उसकी किस्मत बदल जाएगी।
खुशी की इस इच्छा के बारे में ऋषी को नहीं पता। वहीं दूसरी तरफ इंटरनेशन खूनी जेवियर्स (अनंदराज) और उसकी बहन मरीना (मनस्वी मंगई) मिलकर ऋषी को ढूंढ रहे हैं। ऋषी किस तरह से जेवियर्स और उसकी बहन को हैंडल करता है यही है ऐक्शन जैक्सन की कहानी।


Click it and Unblock the Notifications











