अपनी आशिकी को जिताने के लिेए वो जिंदगी हार बैठा: रिव्यू
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में से अगर आप कुछ सुकून के, आशिकी के पल चुराना चाहते हैं तो सबसे बेहतरीन तरीका है मोहित सूरी निर्देशित फिल्म आशिकी 2 देखना। आशिकी 2 से जितनी भी उम्मीदें आपने की होंगी उन सारी उम्मीदों पर ये फिल्म खरी जरुर उतरेगी। लेकिन अगर आप सिर्फ दिमाग से फिल्म को देखने जा रहे हैं तो यकीन मानिये फिल्म देखकर एंटरटेनमेंट तो होगा लेकिन फिल्म की रुह और फिल्म की असली कशिश को आप महसूस नहीं कर पाएंगे। एक आशिक का दर्द, उसकी खुशी और उसकी तड़प इन सभी बातो से आप अंजान ही रह जाएंगे। फिल्म को देखने के लिए, इज्वाय करने के लिए आपके दिल में भी किसी के लिए आशिकी होनी बेहद जरुरी है।
कहानी- राहुल जयकर (आदित्य रॉय कपूर) एक बहुत ही मशहूर और सफल सिंगर है। राहुल अपनी इस जिंदगी से काफी बोर हुो चुका है और शराब में ही अपनी जिंदगी बिता रहा है। एक दिन गोवा में एक कॉसर्ट के बाद वो शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए आरोही शिरके (श्रृद्धा कपूर) से टकरा जाता है। उस मुलाकात के बाद एक दिन बार ढूंढते हुए राहुल जिस बार मं पहुंचता है वहां आरोही राहुल का ही एक हिट गाना गा रही होती है। आरोही अचानक से अपने सामने राहुल को देखकर हैरान रह जाती है। आरोही की आवाज सुनकर राहुल उसे एक बड़ा सिंगर बनाने की ठान लेता है और उसे अपने साथ मुंबई ले आता है।
अपने अंकल से बात करके राहुल आरोही को बड़ा चांस दिलाता है और आरोही एक बड़ी सिंगर बन जाती है। आरोही की सफलता के साथ ही लोग राहुल की नाकामयाबी को भी जोड़ते हैं जिसे राहुल नहीं सह पाता और आरोही से दूर होने की कोशिश करता है। लेकिन आरोही का प्यार बार-बार राहुल को अपने और करीब ले आता है और वो हर बार आरोही से दूर जाने में नाकामयाब होता है। आखिरकार एक दिन राहुल एक ऐसा फैसला लेता है जिससे वो आरोही से हमेशा के लिए दूर हो जाता है लेकिन आरोही के जीने के लिए एक उम्मीद छोड़ जाता है।
आशिकी 2 से जुड़ी कुछ और बातें जानने के लिए देखें स्लाइड्स।


Click it and Unblock the Notifications











