Pk Twitter Review: 'पीके' है आमिर खान की बेस्ट फिल्म
आज आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म पीके रिलीज हो गई है। बेहतरीन कहानी और उम्दा कलाकारों वाली यह फिल्म दर्शकों को बेहद पंसद आ रही है। समीक्षकों की ओर से तो फिल्म को सराहना मिल ही रही है, लेकिन यहां जानते हैं कि आम लोगों को फिल्म कैसी लग रही है।
फिल्म पीके में आमिर खान, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, संजय दत्त और बोमन ईरानी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। लेकिन आम लोगों की मानें तो फिल्म में आमिर खान ने अपनी आज तक की बेस्ट परफॉरमेंस दी है। दर्शक आमिर की तारीफ करते नहीं थक रहे। वहीं थोड़ी तारीफ सुशांत सिंह राजपूत के खाते में भी गई है। सुशांत कम समय के लिए ही सही, लेकिन फिल्म में दमदार नजर आए हैं। कुल मिलाकर कह सकते हैं की राजकुमार हिरानी और आमिर खान ने मिलकर फिर दर्शकों के सामने एक जबरदस्त फिल्म प्रस्तुत की है।
बहरहाल, आइये जानते हैं ट्विटर पर दर्शकों ने पीके को लेकर क्या राय प्रस्तुत की है।


Click it and Unblock the Notifications