REVEIW..दिखने में शानदार...लेकिन कमज़ोर निकले ये 'जेंटलमैन' !
/5
क्या है खास : ढेर सारे एक्शन सीन, सिद्धार्थ मल्होत्रा के गुड लुक्स।
क्या है बकवास : फिल्म का प्लॉट, क्लाईमैक्स।
कब लें ब्रेक : इंटरवल में।
शानदार पल : कोई नहीं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा जब बॉलीवुड में आए थे तो लोग उनके गुड लुक्स पर फिदा थे। जैकलीन फर्नांडीज़ जब से आई हैं तब से लोग उनके गुड लुक्स पर फिदा हैं। अ जेंटलमैन दो बेहद सुंदर दिखने वाले लोगों की फिल्म है।
सिद्धार्थ और जैकलीन जहां एक साथ काफी अच्छे लगते हैं वहीं उनकी एक्टिंग फिल्म को कोई दिशा नहीं देती है। जैकलीन के ओवर एक्सप्रेशन और सिद्धार्थ के बिना एक्सप्रेशन वाले चेहरे से अ जेंटलमैन उबा देती है।


Click it and Unblock the Notifications











