कहीं 3जी फोन आपकी जान तो नहीं चाहता- 3जी रिव्यू
फिल्म- 3जी
निर्देशक- श्रीशल आनंद, शांतनु रे छिब्बर
निर्माता- सुनील ए लुल्ला, विक्रम रजनी
कलाकार- नील नितिन मुकेश, सोनल चौहान और मृणालिनी शर्मा
संगीतकार- मिथुन
टेक्नॉलीजी आज हमारी जिंदगी का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। हर कोई चाहता है कि उसके पास मंहगे से मंहगा और लेटेंस्ट टेक्नॉलॉजी का फोन हो जिसे दूसरों को दिखाने में उसे लगे की वो उनसे बेहतर है। लेकिन कभी कभी ये दिखावा जानलेवा भी साबित हो सकता है। सोचिये अगर आपका फोन जो कि 3जी टेक्नॉलॉजी वाला हो और आपके स्टेसट सिंबल की तरह हो वही अगर आपकी जान लेने पर आमादा हो जाए तो आप क्या करेंगे? कुछ यही कहानी है सैफ अरोड़ा और शीना की जो कि एक 3जी फोन खरीदते हैं और फिर शिकार हो जाते हैं ऐसी साजिश का जो कि उनका फोन उनके खिलाफ रच रहा होता है।
कहानी- '3जी' फिल्म की कहनी शुरु होती है सैम अरोड़ा (नील नितिन मुकेश) और शीना (सोनल चौहान) के साथ जो कि एक कपल हैं और एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। सैम और शीना फिजी में छुट्टियां बिताने जाते हैं। वहां पर एक दिन सैम एक सेकेंड हैंड 3जी फोन खरीदता है। एक रात उस फोन पर एक अंजान कॉल आती है जो कि शीना और सैम की जिंदगी पूरी तरह से बदल के रख देती है। उनके साथ बहुत सी आशचर्यजनक घटनाएं होती हैं जिन्हें उन्हें एक्सेप्ट करना पड़ता है। दोनों के पास अपनी ज़िंदगी बचाने का एक ही रास्ता है कि वो दोनों फोन की मिस्ट्री को सॉल्व कर सकें। लेकिन जैसे जैसे वक्त गुज़रता है ये मुश्किल होता जाता है।
फिल्म की कहानी बहुत ही बेहतरीन तरीके से पेश की गयी है। फिल्म में नील नितिन मुकेश और सोनल चौहान दोनों की एक्टिंग काफी बेहतरीन है। फिल्म एक साइकॉलोजिकर थ्रिलर फिल्म है। आपको फिल्म को देखकर फिल्म के हॉरर होने की पूरी संभावना नज़र आएगी लेकिन असल में फिल्म में भूत नहीं है लेकिन फिर भी कई बार डर के मारे आपके रोंगटे खड़े हो सकते हैं। 3जी फिल्म से नील नितिन मुकेश और सोनल चौहान को काफी उम्मीद हैं क्योंकि ये फिल्म उनके करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण है।


Click it and Unblock the Notifications











