रणबीर-दीपिका की इस हफ्ते ये जवानी है दीवानी- फिल्म प्रिव्यू
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी की शूटिंग जब से शुरु हुई है हर दूसरे दिन इस फिल्म ने सुर्खियां बनाई है। ये जवानी है दीवानी में ब्रेक अप के बाद पहली बार रणबीर कपूर औऱ दीपिका पादुकोण परदे पर एक साथ नज़र आएंगे। वैसे तो फिल्म ने पहले से ही सभी को दीवाना बना ही दिया है लेकिन इस शुक्रवार 31 जून को अपने वादे के अनुसार रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अपने फैन्स के साथ प्यार को सेलिब्रेट करने आ रहे हैं। परदे पर एक बार फिर से इस जोड़ी का जादू देखने के लिए सभी काफी बेताब हैं।
कहानी- ये जवानी है दीवानी फिल्म की कहानी चार दोस्तों की कहानी है जो कि कॉलेज के बाद मिलते हैं और ट्रिप पर जाते हैं। बनी (रणबीर कपूर) एक बहुत ही मस्ती पसंद करने वाला लड़का है। वो एक ट्रैवल शो में वीडियोग्रफर है। वो जिंदगी को बांधकर नहीं रखा चाहता और खुलकर जिंदगी को जीना चाहता है। शादी में उसे विश्वास नहीं है वो रुकना पसंद नहीं करता। नैना (दीपिका पादुकोण) एक बहुत ही सिंपल अच्छी सीधी साधी और बहुत टैलेंटेड लड़़की है। वो डॉक्टर बनना चाहती है।
नैना के किरदार में फिल्म की शुरुआत से लेकर फिल्म के अतं तक काफी चेंजेस आते हैं। पहले वो थोड़ी चुप सी पढ़ाकू सी लड़की होती है लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे उसके किरदार में काफी बदलाव होते हैं और वो भी बनी के साथ एक फ्रीडम पसंद करने वाली और मस्ती करने वाली लड़की बन जाती है।


Click it and Unblock the Notifications