अगर उछल गया नाम....तो फिर कहीं अपने पर ना जाएं सलमान!
मोहम्मद अज़हरूद्दीन भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे कंट्रोवर्शियल कप्तान रहे हैं। मैच फिक्सिंग के आरोप से लेकर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तक हर गलत कारण से अज़हर सुर्खियों में छाए रहे और अब उनकी ज़िंदगी को परदे पर उतारने को तैयार हैं इमरान हाशमी।
फिल्म में संगीता बिजलानी का किरदार निभा रही हैं नरगिस फखरी। ये तो सब जानते हैं कि संगीता बिजलानी की सलमान खान से शादी होने वाली थी लेकिन फिर सलमान ने उन्हें धोखा दिया और उनका ब्रेकअप हो गया।
[सलमान ऐश 2 अजय रवीना...सबने उछाला था कीचड़!]
इसके कुछ समय बाद ही अज़हर और संगीता के अफेयर के किस्से नेशनल मीडिया के पहले पन्ने पर छा गए। अभी तक जितने भी प्रोमो रिलीज़ किए गए हैं उनमें संगीता बिजलानी के किरदार की छवि अच्छी नज़र नहीं आ रही है और इस बात से संगीता काफी परेशान हैं।
अब ये तो फिल्म ही बताएगी कि संगीता का किरदार किस तरह गढ़ा गया लेकिन अगर उनका नाम फिल्म में उछाला गया तो उनके खास दोस्त सलमान खान इस मामले में दखल दे सकते हैं क्योंकि अज़हर से तलाक के बाद से ही संगीता सलमान के काफी करीब रही हैं।
यहां जानिए क्यों देखें और क्यों ना देखें इमरान हाशमी स्टारर अज़हर -


Click it and Unblock the Notifications















