PREVIEW - क्यों देख सकते हैं running shaadi पहले जानिए और फिल्म देख आइए
तापसी पन्नू और अमित साध की रनिंगशादी डॉट कॉम के बारे में जानिए क्यों देखीा जा सकती है ये फिल्म।
इस शुक्रवार को फिल्मी फ्राइडे पर एक और हल्की फुल्की फिल्म रिलीज हो रही है जिसे एक बार आप मस्ती के लिए देख सकते हैं। फिल्म का नाम ही इतना इंटरेस्टिंग है कि आप खुद भी एक बार फिल्म के बारे में सोचे बिना रह नहीं पाएंगे।
जी हां रनिंग शादी इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। अगर आप हल्की फुल्की फिल्में देखना पसंद करते हैं जो सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए देखी जा सकती है तो running shaadi देखने के बारे में आप सोच सकते हैं।
[TRAILER: वरूण- आलिया की क्यूट लव स्टोरी.. बद्रीनाथ की दुल्हनिया..]
फिल्म में तापसी पन्नू और अमित साध लीड रोल हैं। ज्यादातर फिल्मों में सीरियस रोल में दिखने वाली तापसी पन्नू भी इस बार लीक से हटकर नजर आएंगी। आप भी नजर डालिए क्यों runningshaadi देखी जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











