जब ख्वाहिशें बना दें पापी- राज़ 3 प्रिव्यू

बैंगलोर। 2002 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म 'राज़' का तीसरा सीक्वल 'राज 3' सितम्बर माह में रिलीज होने जा रहा है। राज़ फिल्म के अब तक दो सीक्वल बन चुके हैं पहला 'राज़' जिसमें बिपाशा बासु और डिनो मोरिया मेन लीड में थे, दूसरा सीक्वल 'राज़ 2' जो 2009 में रिलीज हुआ। इसमें इमरान हाशमी, कंगना रानावत और अध्ययन सुमन मुख्य भूमिका में थे। और अब 'राज़ 2' जिसमें एक बार फिर इमरान हाशमी, बिपाशा बासु और ईशा गुप्ता नज़र आएंगे। पहले दोनों सीक्वल की तरह ये भी एक हॉरर फिल्म होगी लेकिन इसकी कहानी इस बार रियल स्टोरी बेस्ड होगी।

कहानी- 'राज़ 3' तीन कहानियों का कॉकटेल बताई जा रही है। फिल्म के निर्माता महेश भट्ट के अनुसार 'राज़ 3' की कहानी बिपाशा बासु, निर्दशक विक्रम भट्ट और लेखिका शगुफ्ता रफीक की कहानी है। महेश भट्ट का कहना है 'राज़ 3' तीन कहानियों का कॉकटेल है। जिसमें से एक हैं शगुफ्ता जो इस बात पर रिसर्च करती हैं कि किस तरह लोग अपने करियर में सफलता पाने के लिए काले जादू का सहारा लेते हैं। मुझे पता है कि ये थोड़ा अजीब लग रहा है पर यही सच है।

कहानी 'राज़ 3' की कहानी निर्देशक इमरान हाशमी और दो सुपस्टार अभिनेत्रियों बिपाशा बासु और ईशा गुप्ता के चारों ओर घूमती है। फिल्म में बिपाशा बासु ईशा गुप्ता की सफलता से जलती है और इसी जलन के चलते ईशा को अपने रास्त से हटाने के लिए वो काले जादू का सहारा लेती है। इमरान हाशमी जो कि ईशा से प्यार करता है वो ईशा को बचाने की हर कोशिश करता है।

'राज़ 3' के पोस्टर पहले दोनों सीक्वल से ज्यादा हॉट बनाए गए हैं। इन पोस्टर्स को देखकर फिल्म के पहले ज्यादा डरावने और मनोरंजक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इमरान हाशमी और बिपाशा की यह पहली फिल्म होगी जिसमें दोनों साथ में काम करेंगे। फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है। फिल्म 7 सितम्बर को रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X