Record..बिना इंटरवल के रिलीज हो रही है..इस साल की Must watch फिल्म...
बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद इस सप्ताह ट्रैप्ड रिलीज हो रही है जो कि बिना ब्रेक लगातार दर्शकों को बांधे रखेगी। आइए जानते हैं कैसे..
बीते कई सालों से दर्शकों के लिए सिनेमा के सही मायने बदल गए हैं। दर्शक उन्हीं कहानी और किरदारों को महत्व देते हैं,जिनके वह आसानी जुड़ाव महसूस कर सके। यही वजह है कि बॅालीवुड में रियलिस्टिक फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है।
इस साल रियलिस्टिक सिनेमा की शुरुआत राजकुमार राव की ट्रैप्ड से होने जा रही है। इस फिल्म के दिलचस्प और सस्पेंस से भरपूर ट्रेलर ने दर्शकों को पहले से आकर्षित कर लिया है। कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के बाद आखिकार इस शुक्रवार यानी कि 17 मार्च को यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है।

गौरतलब है कि कहानी और किरदार के लिहाज से यह फिल्म इस महीने रिलीज होने वाली फिल्मों की लंबी फेहरिस्त के बीच फोकस में आने में कामयाब रही है। खबर है कि बिना किसी इंटरवल के यह फिल्म सिनेमाघर में दिखाई जाएगी।
लेकिन इसके साथ ट्रैप्ड फिल्म से जुड़ी हुई ऐसी कई अनगिनत अनसुने किस्से हैं,जिनका आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। इन सभी प्रमुख खूबी को जानने के बाद आप इस फिल्म देखने को मजबूर हो जायेंगे ।
चलिए फिर जानते हैं,रिलीज से पहले जानते हैं,राजकुमार राव की ट्रैप्ड यूएसपी..


Click it and Unblock the Notifications











