वीर : एक क्लासिक प्रेम कहानी
निर्देशक - अनिल शर्मा
निर्माता - विजय गिलानी
स्टार कास्ट - सलमान खान, जरीन खान, मिथुन चक्रवर्ती, सोहेल खान, जेकी श्राफ
लेखक - सलमान खान
रिलीज डेट - 22 जनवरी 2010
सलमान खान द्वारा लिखी पटकथा पर पहली बार कोई फिल्म बन रही है। उनका कहना है कि इसकी कहानी उन्होने लगभग 20 साल पहले लिखी थी। पर चूंकि ये एक पीरियड ड्रामा है इसलिए इत ने साल पहले लिखे जाने के बावजूद इस फिल्म का नयापन बरकरार है। फिल्म वीर का निर्देशन किया है पीरियड फिल्म विशेषज्ञ अनिल शर्मा ने। अनिल की पीरियड फिल्म गदर की सफलता आज भी बॉलीवुड के लिए चमत्कार से कम नहीं है। क्योंकि बहुत कम पीरियड फिल्में बॉलीवुड में सफल हो पाती हैं।
आमतौर पर पीरियड फिल्मों को ले कर एक ही धारणा भारतीय दर्शकों के मन में रहती है कि इसमे इतिहास की कोई घटना दिखायी जाएगी। लेकिन सलमान का कहना है कि यह फिल्म आम पीरियड फिल्मों की तरह उबाऊ घटनाक्रम पर आधारित नहीं है। सलमान ने इस फिल्म के लिए अपनी जान लड़ा दी है। एस फिल्म के ज्यादातर हिस्सों की शूटिंग राजस्थान में हुई है। जबकि आउटडोर शूटिंग के लिए इंग्लैंड को फिल्माया गया है। यह पहली ऐसी भारतीय फिल्म है जिसकी शूटिंग ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस में हुई है।
स्टोरी लाइन - फिल्म की कहानी उस समय के भारत की कहानी है जब देश पर अंग्रेज राज कर रहे थे। उस समय रह रियासत अंग्रेजों के अधिकार में थी। लेकिन पिंढारी राज्य इन रियासतों से जुदा था। ये रियासत एक आजाद रियासत थी और अपनी आजादी हर कीमत पर बनाए रखना चाहती थी। इसी रियासत का कद्दावर सिपाही है वीर (सलमान खान)। जो अपनी दुश्मन रियासत की राजकुमारी यशोधरा (जरीन खान) से प्यार करता है। वीर के ऊपर दो जिम्मेदारियां हैं एक अपनी रियासत को बचाना दूसरा अपने प्यार को बचाना। यशोधरा के पिता मतलब माधवगढ़ के राजा का किरदार जैकी श्राफ ने निभाया है। उनका रोल निगेटिव है।
चटपट सजेशन - फिल्म वीर सलमान के दीवानों के लिए ही बनी है इसमे कोई शक नहीं। लेकिन सब को ये फिल्म पसंद आएगी इसमें संदेह है। हालांकि फिल्म का संगीत लोकप्रिय हो चुका है। सलमान के स्पेशल लुक के लिए उन्हे काफी तारीफें मिल रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications