टोटल रिकॉल फिल्म प्रिव्यू

कहानी- डगलस कुईद (कॉलिन फेरल) एक फैक्ट्री मे वर्कर है वह अपनी खूबसूरत पत्नी (केट बेक्किंसले) जिसे वह बहुत प्यार करता है, के साथ एक शांतिपूर्ण जीवन जी रहा है, लेकिन उसके जहन मे हमेशा कुछ अजीब-अजीब से ख्यालात आते हैं जिससे वो अक्सर ही परेशान रहता है। इसी दौरान उसे एक ऐसी कंपनी 'रिकॉल' के बारे मे पता चलता है जो लोगों को उनकी इच्छा के अनुसार उनके मन की यात्रा पर ले जाती है और जीवन भर के लिए खूबसूरत यादें देती है।
डगलस कुईद 'रिकॉल' से बहुत आकर्षित होता है और अपने जीवन मे कुछ अच्छी यादे शामिल करने के लिए 'रिकॉल' के सहारे मन की यात्रा पर जाता है, लेकिन कुछ तकनीकी खराबी के कारण उसकी यह यात्रा बीच मे ही बाधित हो जाती है और जब वो वापस होश मे आता है तो अपने आप को अजीबो-गरीब परिस्थिति मे पाता है। जहाँ हर कोई उसकी मौत का प्यासा है, पुलिस भी उसका पीछा कर रही है, उसका दोस्त। उसकी पत्नी सब उसे मारने की कोशिश करते है वो इन सभी से अपनी जान बचा कर भागता है। उसे कुछ भी समझ नहीं आता कि ये सब क्या हो रहा है? कोई उस पर विश्वास नहीं करता कि वो डगलस कुईद ही है, वो अपने को एक मिशन पर आया एजेंट पाता है।
यहाँ से शुरू होती है उसके जीवन की सबसे बड़ी संघर्ष की कहानी यानि अपने अस्तित्व और पहचान को पाने की कहानी। इसमे उसका साथ देती है अंडरवर्ल्ड से जुडी मेलिना जो की अंडरवर्ल्ड सरगना बिल नाई के लिए काम करती है।
क्या डगलस अपनी असली पहचान ढूंढ पाता है ? क्या ये सब सिर्फ उसकी कल्पना है या हकीकत ? क्या वो अपना मिशन पूरा कर पाता है ? इन सब सवालों का जवाब मिलेगा फिल्म "टोटल रिकॉल" मे।
1990 में रिलीज हुई फिल्म 'टोटल रिकॉल' में अर्नोल्ड शेवार्जेंगर नायक थे और फिल्म को निर्देशित किया था पौल वेर्होएवेन ने। सन 1990 में बनी इस फिल्म में ऐसी क्या खास बात थी कि एक बार फिर से निर्माता नील मोर्टिज और टोबी जफे ने इस फिल्म को दोबारा बनाने के बारे में सोचा ? निर्देशक लेन वाइसमेन की इस फिल्म में ऐसा क्या है ? यह जानने के लिए तो सभी दर्शकों को इंतज़ार करना होगा 3 अगस्त 2012 का।


Click it and Unblock the Notifications











