तो बात पक्की : छोटे बजट की बेहतर कोशिश

By Jaya Nigam

Toh Baat Pakki
निर्माता - रमेश एस तौरानी
निर्देशक - केदार शिंदे
स्टार कास्ट - शरमन जोशी, तब्बू, युविका चौधरी, वत्सल सेठ

छोटे बजट की कॉमेडी फिल्म तो बात पक्की एक ऐसी औरत और उसके परिवार की कहानी है जो मिडिस क्लास फैमिली के अपने बैकग्राउंड से बाहर निकल कर हाई सोसायटी वालों की जमात में शामिल होना चाहती है।

राजेश्वरी (तब्बू) फिल्म में मुख्य किरदार में हैं। उसकी शादी हो चुकी है विनय (अयूब खान ) से । विनय बैंक में कैशियर है। उनके दो बच्चे हैं। फैमिली में इन चारों के अलावा तब्बू की छोटी बहन निशा भी है। राजेश्वरी चाहती है कि उसकी बहन की शादी हाई सोसायटी में हो। वह अपनी सक्सेना बिरादरी में सबसे ऊंची जगह निशा को ब्याहना चाहती है।

इसके लिए राजेश्वरी अपने मकान का सहारा लेती है। वह राहुल (शरमन जोशी) नाम के इंजीनियरिंग स्टूडेंट को अपने घर में जगह देती है। लेकिन जल्द ही उसे पता चलता है कि राहुल शादी में इंट्रेस्टेड नहीं है। ऐसे में वह निशा के जरिए राहुल को शादी करने के लिए तैयार करने की कोशिश करती है। राहुल भी निशा की सादगी और खूबसूरती को पसंद करने लगता है और बात पक्की हो जाती है। लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब राजेश्वरी के घर पर युवराज (वत्सल) रहने के लिए आता है और राजेश्वरी को पता चलता है कि उसका अपना बिजनेस है और वह राहुल से ज्यादा पैसे वाला है। अब राजेश्वरी, चाहती है कि निशा की शादी राहुल से नहीं युवराज से हो।

फिल्म तो बात पक्की में कहानी कैसे मोड़ लेती है, ये तो अभी खुल कर सामने नहीं आ रहा है। लेकिन फिल्म छोटे बजट की शानदार प्रस्तुति है, इस में दो राय नहीं है। तब्बू और शरमन के मुख्य किरदारों से सजी यह फिल्म आप को हंसाने में जरूर कामयाब होगी ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X