द डर्टी पिक्चरः सॉफ्ट पोर्न स्टार की कहानी
निर्माता : एकता कपूर, शोभा कपूर
निर्देशक : मिलन लुथरिया
संगीत : विशाल शेखर
कलाकार : विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी, तुषार कपूर
रिलीज डेट : 2 दिसम्बर 2011
विजयालक्ष्मी उर्फ सिल्क स्मिता एक बार फिर से एकता कपूर की फिल्म द डर्टी पिक्चर से सबके सामने आ चुकी है। साउथ की इस सुपर स्टार ने एक मेक अप गर्ल के रूप में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, लेकिन जल्दी ही वे बी ग्रेड फिल्मों की टॉप हीरोइन बन गई। एक समय ऐसा आया जब किसी भी फिल्म को लोग सिल्क स्मिता के नाम पर ही देखने लगे। वो जल्द ही 'सॉफ्ट पोर्न' एक्ट्रेस के नाम से मशहूर हो गईं।
सिल्क को अचानक ही बहुत बड़ी सफलता मिल गयी थी जिसके चलते उनके कदम लड़खड़ा गये। आर्थिक संकट और प्यार में मिले धोखे के बाद उनकी लाइफ खराब हो गयी वो इस गम को दूर करने के लिए शराब में डूब गईं। अंततः वो महज 36 साल की उम्र में वो अपने चेन्नई के अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। इनकी मौत की गुत्थी अब तक उलझी हुई है।
सिल्क की इसी कहानी को ध्यान में रख कर मिलन लुथरिया ने 'द डर्टी पिक्चर' बनाई है। इस फिल्म में सिल्क की लाइफ और संघर्ष को दिखाया गया है। इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर सिल्क के नाम का डंका बजता था और कैसे लोग फिल्म में केवल सिल्क को ही देखने जाया करते थे। एक तरह से यह फिल्म सिल्क की ज़िंदगी ही है। इस फिल्म में विद्या बालन, नसीरूद्दीन शाह, तुषार कपूर और इमरान हाशमी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।


Click it and Unblock the Notifications












