प्रियंका-शाहिद की तेरी मेरी कहानी-फिल्म प्रिव्यू
निर्देशकः कुणाल कोहली, विकी बाहरी, सुनील लुल्ला
संगीतः साजिद-वाजिद
कलाकारः प्रियंका चोपड़ा, शाहिद कपूर, प्राची देसाई, नेहा शर्मा
कमीने की सफलता के बाद प्रियंका और शाहिद की हिट जोड़ी को एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर भुनाने के लिए कुणाल कोहली फिल्म तेरी मेरी कहानी लेकर आ रहे हैं यह फिल्म 22 जून को सिनेमाहॉल में रिलीज होगी।
तेरी मेरी कहानी की कहानी तीन दशकों की प्रेम कहानी है। तीनों दशकों में प्रियंका और शाहिद को तीन अलग अलग किरदारों को निभाते हुए दिखाया गया है।
पहले दशक(1910) में कहानी है पंजावी लड़की आराधना और मुस्लिम लड़के जावेद की। जावेद एक कवि है और दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं।
दूसरे दशक (1960) में शाहिद कपूर एक संघर्षरत संगीतकार की भूमिका निभाएंगे और प्रियंका एक अभिनेत्री के किरदार में नज़र आएंगी। प्रियंका ने इसमें लखनऊ शहर की लड़की बनी हैं जो अपनी दोस्त के साथ घर से भाग जाती है ताकि फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बना सके। इस दशक में प्राची देसाई भी एक मार्डन लड़की का किरदार निभाएंगी।
फिल्म में आखिरी दशक यानि की 2012 में शाहिद और प्रियंका इंग्लैंड में राधा और कृश के किरदारों में नजर आते है। दोनों एक दूसरे से मिलते हैं और दोनों के बीच प्यार हो जाता है।
फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के किरदार के बारे में बताते हुए कहा " हां प्रियंका ने फिल्म में एक लड़की का किरदार निभाया है जो लखनऊ की है और फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए अपने घर से भाग जाती है। प्रियंका और शाहिद के बीच एक सीन भी है जिसमे प्रियंका कहती है कि हम और हमारी दोस्त तो लखनऊ से भाग के आए थे फिल्म्स में काम करने के लिए।"


Click it and Unblock the Notifications












