रितेश को जेनेलिया नाल लव हो गया
बैनर : टिप्स म्युजिक फिल्म्स
निर्माता : कुमार एस तौरानी, सिद्धार्थ रॉय कपूर
निर्देशक : मनदीप कुमार
संगीत : सचिन जिगर
कलाकार : रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसुजा, ओम पुरी, टीनू आनंद
रिलीज डेट : 24 फरवरी 2012
इस हफ्ते बॉलीवुड के पर्दे पर आ रही है रीयल लाइफ के क्यूट कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसुजा की रोमांटिक और कॉमेडी भरी फिल्मी कहानी। शहर की सबसे सुंदर लड़की है मिनी (जेनेलिया डिसूजा) जिससे हर लड़का शादी करना चाहता है। सुंदरता ही इस शादी की वजह नही हैं, बल्कि उसके पास कनाडा का पासपोर्ट है और अपने अमीर पिता भट्टी (टीनू आनंद) की करोड़ों की जायदाद की वह वारिस भी है।
इधर भट्टी साहब को अपनी बेटी की शादी की बहुत जल्दी है और वे तेजी से लड़का ढूंढ रहे हैं। लेकिन टॉम ब्वॉय टाइप गर्ल मिनी को अभी शादी नहीं करनी और उसकी चाहत है कि वह किसी भी तरह इस शादी से बच निकले। देखें तेरे नाल लव हो गया का ट्रेलर
मिनी की मुलाकात होती है वीरेन (रितेश देशमुख) से जो मिनी के डैड की कंपनी में ही नौकरी करता है और उसका कैरेक्टर अच्छा नहीं है। वह एक दिन मिनी के घर पैसों का के लिए आता है। अब मिनी अपनी शादी बचाने के लिए बचाने के लिए वीरेन से मिलकर मिनी अपना किडनैपिंग का प्लान बनाती है और गायब हो जाती है।
फिर दोनों के बीच रोमांस हो जाता है। उसके बाद देखने को मिलता है एक क्लाइमेक्स जिसमें एक घोड़ा और एक कार भी है।


Click it and Unblock the Notifications











