#Te3n सुपरस्टार...एक फिल्म पर देखें या नहीं...सोचना मुश्किल!
अमिताभ बच्चन, विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर फिल्म Te3n 10 जून को रिलीज़ हो रही है। और फिल्म की कुंडली हमने तैयार कर ली है।
और कोई शक नहीं कि फिल्म का ट्रेलर देखकर फिल्म देखने की उत्सुकता थोड़ी बहुत तो लोगों में हैं। लेकिन फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं रिभु दासगुप्ता जो कि इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं।
[सुपरस्टार्स 10 और 100 करोड़ फिल्में सिर्फ 6....बहुत नाइंसाफी है!]
पहले यह ऐश्वर्या राय बच्चन की सरबजीत के साथ क्लैश होने वाली थी, लेकिन फिर इसकी रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी गई।Te3n एक थ्रिलर फिल्म है, जिसकी ज्यादातर शूटिंग कोलकाता में की गई है। फिल्म को सुजॉय घोष प्रोड्यूस कर रहे हैं।
जैसा कि ट्रेलर में दिख रहा है नवाजुद्दीन काफी अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। जबकि विद्या बालन एक सख्त पुलिस हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादाजी के किरदार में नजर आने वाले हैं।
जानिए क्यों देखें और क्यों ना देखें फिल्म -


Click it and Unblock the Notifications











