रेप को 'सरप्राइज सेक्स' कहकर फंस गयीं सन्नी

मुंबई। सन्नी लियोन भले ही एक पॉर्न स्टार हों लेकिन बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद धीरे धीरे उनको लेकर लोगो ने अपने विचार बदलने शुरु कर दिये थे। लेकिन एक बार फिर से खुद सन्नी लियोन का नाम लेकर कुछ ऐसी खबर आई है कि लोग एक बार फिर से सन्नी लियोन को लेकर गलत सोचने लगे हैं। ये बात शुरु हुई है कमाल खान के एक ट्वीट से जिसमें उन्होंने लिखा कि सन्नी लियोन ने कहा है कि रेप एक सरप्राइज सेक्स है। जब मीडिया ने इस बात को उछालना शुरु किया तो सन्नी ने आगे आकर इस बात का विरोध किया और साथ ही कमाल खान को काफी बुरा भला भी कहा। लेकिन अपनी बात पर अडिग कमाल खान ने उल्टा सन्नी पर केस कर दिया और साथ ही सन्नी को काफी कुछ बोला।

फिल्हाल आपको इस लड़ाई की शुरुआत के बारे में बताते हैं। 3 फरवरी के करीब सन्नी लियोन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया रेप सरप्राइज सेक्स है। हालांकि तुरंत ही सन्नी ने अपना ये कमेंट डिलीट कर दिया लेकिन उनके फॉलोवर्स ने इस कमेंट को तुरंत ही रिट्वीट कर दिया। सन्नी ने अपने सभी फॉलोवर्स से उस कमेंट को डीलीट करने के लिए कहा और साथ ही ये भी कहा कि अगर वो कमेंट डिलीट नहीं करेंगे तो वो उन्हें ब्लॉक कर देंगी। दूसरे दिन कमाल खान ने जो कि हमेशा ही सेलिब्रिटीज पर कमेंट करने के लिए तैयार रहते हैं ने कमेंट किया कि मैडम सन्नी लियोन जी रेप आपके लिये ही सरप्राइज सेक्स हो सकता है क्योंकि आप एक प्रोफेशनल पॉर्न स्टार हो और रोज कई कई घंटे सेक्स करती हो। लेकिन दूसरों के लिए नहीं।

सन्नी लियोन ने फिर ट्वीट किया "ये बहुत ही दुखद है कि आप सुबह उठते हो तो पता चलता है कि मीडिया ने आपके बारे में झूठ लिखा है जो कि आपके बारे में एक झूठे इंसान केआरके के द्वारा लिखा गया हो।" इसके बाद कमाल खान भी पीछे कहां रहने वाले थे उन्होंने भी एक के बाद एक सन्नी लियोन पर कमेंट करने शुरु कर दिये और लिखा "जिनके घर शीशे के होते हैं वो दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते।" फिर कमाल खान ने लिखा "सन्नी लियोन पहले तुम मुझे अनब्लॉक करो और बताओ कि मैं क्या झूठ बोल रहा हूं? मैंने न्यूज पेपर में तुम्हारा कमेंट पढ़ा ता और उसे मैंने ट्विटर पर ट्वीट कर दिया।" इतना ही नहीं आज सुबह भी कमाल खान ने ट्वीट किया और लिखा "ही वजह है कि मैं चाहता हूं सन्नी लियोन और उनके पति को पुलिस तुरंत ही भारत से बाहर भेज दे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X