#Kundali: घायल वन्स अगेन का भाव - 30/70
सनी देओल की घायल वन्स अगेन रिलीज़ के लिए तैयार है और फिल्म को सनी फैन्स का काफी सपोर्ट मिल रहा है। फिल्म से सनी देओल एक बार फिर डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं।
इससे पहले सनी देओल ने बॉबी देओल और उर्मिला मांतोडकर के साथ दिल्लगी बनाई थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। अब सनी ने एक बार फिर डायरेक्शन की बागडोर अपने हाथ में संभाली है।
[सनी देओल के लिए लकी नहीं हैं सलमान खान...फिल्म पर ग्रहण!]
और उनके इस कमबैक का उनके फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। घायल वन्स अगेन सनी देओल की ही फिल्म घायल का सीक्वल है। हालांकि फिल्म में सीक्वल जैसा कुछ नहीं है।
घायल बिल्कुल फ्रेश कहानी है सिवाय सनी देओल के नाम के। फिल्म में सनी देओल अजय मेहरा का किरदार निभा रहे हैं जो इस बार 4 बच्चों को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाने वाले हैं।
[सनी देओल का धमाका...3 सीक्वल का प्लान!]
हालांकि फिल्म को लेकर लोगों में काफी डाउट है लेकिन फिर भी लॉयल सनी देओल फैन्स फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं। जानिए क्यों देखें और क्यों ना देखें फिल्म -


Click it and Unblock the Notifications











